UP Teachers Gratuity: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एडेड माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है. इससे करीब ढाई लाख शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी सीधे लाभान्वित होंगे.
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 16 मार्च को इस संबंध में आदेश जारी किया. नियम के अनुसार, जब महंगाई भत्ता (DA) मूल वेतन का 50% हो जाता है, तब ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाई जा सकती है. इसी आधार पर अब अधिकतम सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है.
लंबे समय से थी मांग
यह मांग काफी समय से की जा रही थी. राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए यह सुविधा पहले ही लागू हो चुकी थी. अब एडेड स्कूलों के कर्मचारियों को भी समान लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें रिटायरमेंट के समय ज्यादा आर्थिक सुरक्षा मिलेगी.
सरकार का क्या कहना है
अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिया गया है. सरकार का उद्देश्य शिक्षकों का मनोबल बढ़ाना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है.
कर्मचारियों को होगा फायदा
इस फैसले से हजारों परिवारों को राहत मिलेगी, खासकर उन शिक्षकों को जो लंबे समय से सेवा दे रहे हैं. शिक्षक संगठनों ने भी इस कदम की सराहना की है और इसे सकारात्मक फैसला बताया है. अब कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर अधिकतम 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी मिल सकेगी.
ये भी पढ़ें- यूपी में अंडा बेचने वालों को इन बातों का रखना होगा ध्यान, योगी सरकार का सख्त आदेश