Rise and Fall: 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' जैसी फिल्मों में अपने बेबाक अभिनय से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अहाना कुमरा हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में दिखाई दी थीं. जहां एक ओर उन्होंने शो के दौरान अपने गेम से दर्शकों का ध्यान खींचा, वहीं शो से बाहर आने के बाद वह एक विवादास्पद अनुभव के चलते चर्चा में आ गईं.
एक हालिया इंटरव्यू में अहाना कुमरा ने खुलासा किया कि शो के दूसरे हफ्ते में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर की गई एक टिप्पणी के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी नेगेटिव रिएक्शन का सामना करना पड़ा. अहाना ने बताया कि शो से बाहर आने के बाद जब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम देखा, तो उनका पूरा अकाउंट ट्रोलिंग और धमकियों से भर चुका था.
मेरा इंस्टाग्राम जैसे फट पड़ा हो
उनके शब्दों में शो से निकलते ही मैंने देखा कि मेरा इंस्टाग्राम जैसे फट पड़ा हो. मुझे समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है. बाद में समझ में आया कि पवन जी को लेकर कही गई एक बात से लोग नाराज़ हो गए हैं. ऐसी ट्रोलिंग पहले कभी नहीं देखी थी. अहाना ने माना कि यह अनुभव उनके लिए काफी डरावना और नया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी इतना उग्र और स्तरहीन ट्रोलिंग नहीं देखी थी. मैं बहुत डरी हुई थी. मेरी जिंदगी में ये पहला मौका था जब मुझे इस हद तक ट्रोल किया गया.
पवन सिंह के फैंस की भावनाएं मैं समझती हूं
हालांकि, अहाना ने इस पूरे मामले को संतुलन से समझने की कोशिश की और माना कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग बेहद मजबूत और भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पवन सिंह को लोग बहुत मानते हैं और किसी भी आलोचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं. मैं समझती हूं कि उनके फैंस के लिए वो कितने मायने रखते हैं. अगर मैं उनके बारे में कुछ कहूं तो लोग मुझे बुरा-भला कहेंगे, ये मुझे अब समझ में आया है.
यह भी पढ़ें: 'ये मैंने क्या देख लिया'? पंकज त्रिपाठी का अतरंगी स्टाइल देख हैरान हुए फैंस; वायरल तस्वीर पर कही ये बात