'प्रोफेशन पर जाना है...', Kiku और आदित्य नारायण के बीच हुई जबरदस्त बहस

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किया जा रहा यह शो न केवल अपने अलग कॉन्सेप्ट बल्कि प्रतिभागियों के बीच बढ़ते टकराव के कारण भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.

Rise and Fall Aditya narayan and Kiku Sharda Controversy over professionalism
Image Source: Social Media

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किया जा रहा यह शो न केवल अपने अलग कॉन्सेप्ट बल्कि प्रतिभागियों के बीच बढ़ते टकराव के कारण भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड में जो कुछ हुआ, उसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है.


हुआ यूं कि शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर ने प्रतियोगी कीकू शारदा से पेंटहाउस की स्थिति को लेकर सवाल किया. कीकू ने बिना लागलपेट कहा कि ऊपर का माहौल तो अच्छा है, लेकिन कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ रखा है.

पेंटहाउस की चर्चा से बिगड़ा माहौल

उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से आदित्य नारायण, धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह ‘ट्रायो’ वर्कर्स को ऊपर आने से रोकने की मानसिकता रखता है. कीकू का कहना था कि ये लोग दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे गेम का संतुलन बिगड़ रहा है. इस पर धनश्री ने असहमति जताई और खुद को बचाने की कोशिश की.

बेसमेंट में अर्जुन-आदित्य में झड़प

बात यहीं खत्म नहीं हुई. बेसमेंट में मौजूद अर्जुन बिजलानी ने आदित्य नारायण से सवाल किया कि वह किसी मुद्दे पर स्टैंड क्यों नहीं लेते. अर्जुन के सवाल पर आदित्य का पारा चढ़ गया. उन्होंने कहा आप कोई दूध पीते बच्चे नहीं हो. टीवी पर आते ही भाषण देने लगते हो, लेकिन जब ऊपर थे तब चुप क्यों थे? इस तीखी बहस ने शो का तापमान और बढ़ा दिया.

कीकू शारदा की तीखी प्रतिक्रिया

जब आदित्य और अर्जुन के बीच माहौल गरम था, तभी कीकू शारदा ने आदित्य को मजाक के नाम पर "बद्तमीजी" करने से रोका. इस पर आदित्य ने पलटवार करते हुए कहा आपके तो 500 में से 400 जोक्स ही सर्काज़्म होते हैं. क्या वो बद्तमीजी नहीं है? यह सुनते ही कीकू गुस्से में आगबबूला हो उठे और बोले प्रोफेशन पर आना है तो फिर ठीक है, अब बात वहीं से शुरू होगी.

शो छोड़ चुके हैं ये सितारे

इस बीच यह भी उल्लेखनीय है कि शो में शामिल पवन सिंह और संगीता फोगाट ने अचानक शो को अलविदा कह दिया है, जिससे दर्शक हैरान हैं.

कौन-कौन हैं शो में शामिल?

इस रिएलिटी ड्रामा में शामिल कुछ प्रमुख चेहरों में हैं. कीकू शारदा, आदित्य नारायण, धनश्री वर्मा, अर्जुन बिजलानी, अरबाज पटेल, नयनदीप रक्षित, आकृति नेगी, बाली, आहना कुमार, आरुष भोला, अनाया बांगर, कुब्रा सैत.

यह भी पढ़ें: 'जो तू पैंट हाउस में गुलु-गुलु-गुलु करता है...', राइज एंड फॉल में नयनदीप पर भड़के अरबाज