पवन सिंह की एग्जिट... अब होगी खेसारी लाल की एंट्री! मेकर्स कर रहे तैयारी?

रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. शो की शुरुआत से ही अशनीर ग्रोवर का यह प्रोजेक्ट सुर्खियों में रहा है, और इसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मौजूदगी ने इसे और भी रंगीन बना दिया.

Rise and Fall Pawan Singh exit may khesari lal get entry makers planning
Image Source: Social Media

रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. शो की शुरुआत से ही अशनीर ग्रोवर का यह प्रोजेक्ट सुर्खियों में रहा है, और इसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मौजूदगी ने इसे और भी रंगीन बना दिया. लेकिन अब शो से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने उनके फैंस को निराश कर दिया है.

दरअसल, पवन सिंह ने निजी और राजनीतिक कारणों से महज दो हफ्तों में ही शो को अलविदा कह दिया है. उनके जाने से शो में न सिर्फ एक मजेदार कंटेंट की कमी आई है, बल्कि फैन्स को भी एक बड़ा झटका लगा है.

पवन सिंह के बाद अब खेसारी लाल यादव की एंट्री?

पवन सिंह की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने शो के शुरुआती दिनों में ही खूब धमाल मचाया था. चाहे उनका देसी अंदाज़ हो या मजाकिया लहजा, उन्होंने दर्शकों को भरपूर एंटरटेन किया. लेकिन अब चर्चा ये है कि उनकी जगह खेसारी लाल यादव को शो में लाया जा सकता है.सूत्रों के अनुसार, शो के मेकर्स नहीं चाहते कि पवन सिंह के जाने के बाद शो की लोकप्रियता पर असर पड़े, इसलिए वो खेसारी लाल को एंट्री दिलाने की तैयारी में हैं. हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

क्या खेसारी दोबारा रियलिटी शो में मचाएंगे धमाल?

खेसारी लाल यादव का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी पहचान का मोहताज नहीं है. इससे पहले भी वे बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन वहां वे कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए थे. हालांकि, राइज एंड फॉल का फॉर्मेट और दर्शकों की उम्मीदें कुछ अलग हैं. ऐसे में अगर खेसारी शो का हिस्सा बनते हैं, तो वो पवन सिंह की जगह लेने की पूरी कोशिश करेंगे और दर्शकों को एंटरटेनमेंट का नया डोज़ देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

क्या पवन सिंह की बराबरी कर पाएंगे खेसारी?

यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जितनी लोकप्रियता हासिल कर पाएंगे या नहीं. पवन सिंह ने अपने देसी अंदाज़ और दिल जीत लेने वाले बिहेवियर से शो में खास जगह बना ली थी. ऐसे में खेसारी की तुलना उनसे जरूर की जाएगी. दोनों ही सितारों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और दोनों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक अलग ऊंचाई दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर खेसारी लाल यादव वाकई शो में आते हैं, तो वो दर्शकों और कंटेस्टेंट्स के बीच पवन सिंह जैसी पकड़ बना पाते हैं या नहीं.

इंतजार अब नए ट्विस्ट का

फिलहाल, दर्शक यह जानने को उत्सुक हैं कि शो में अगला बड़ा चेहरा कौन होगा और क्या पवन सिंह की जगह खेसारी लाल यादव को लाकर मेकर्स शो को उसी स्तर पर बनाए रख पाएंगे. अब देखना ये है कि क्या राइज एंड फॉल अपने दर्शकों को फिर से उसी जोश और मजे के साथ बांधे रख पाएगा या नहीं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अब आया शो में असली ट्विस्ट! निकाला गया तीसरा कंटेस्टेंट; जानें कौन