आईपीएल 2025 में क्रिकेट और ग्लैमर का जबरदस्त कॉम्बो देखने को मिला, जब पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले में एक विकेट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। मैच में आरसीबी की शानदार जीत के बावजूद चर्चा का विषय बन गईं. आरजे महविश वजह थी उनका युजवेंद्र चहल की बॉल पर रजत पाटीदार का विकेट गिरने पर उत्साह से भरपूर रिएक्शन.
क्या सच में डेट कर रहे हैं चहल और महविश?
मामला 17वें ओवर का है, जब चहल गेंदबाज़ी कर रहे थे और पहले तीन गेंदों पर 11 रन दे चुके थे. लेकिन चौथी गेंद पर जैसे ही मार्को यानसन ने पाटीदार का कैच लपका, स्टैंड्स में बैठी आरजे महविश खुशी से अपनी सीट से खड़ी होकर चीख पड़ीं. कैमरा उन पर फोकस हुआ और देखते ही देखते उनका ये वीडियो वायरल हो गया.
RJ Mahvash celebrating madly after chahal took wicket 😂 .#RCBvsPBKS #PBKSvsRCBpic.twitter.com/1rXI93yptC
— Ashish (@Ashish_2__) April 20, 2025
दिलचस्प बात ये है कि मैच से पहले ही चहल और महविश को एक साथ पंजाब किंग्स की टीम बस में देखा गया था, जिसके बाद फैंस ने फिर से सवाल उठाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच कुछ तो "स्पेशल" चल रहा है. हालांकि, अभी तक न तो चहल और न ही महविश ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है.
यह भी पढ़े: RCB ने लिया पंजाब से बदला, विराट-पडिक्कल की जोड़ी ने दिलाई आसान जीत
बल्ले से जवाब दे गए पडिक्कल
आरजे महविश का रिएक्शन भले ही वायरल हो गया हो, लेकिन मैच के दौरान वो देवदत्त पडिक्कल के लंबे छक्के पर भी तालियां बजाते हुए देखी गईं, जब उन्होंने चहल की ही गेंद को स्टैंड्स के बाहर पहुंचा दिया। इस बात ने फैंस को और कंफ्यूज कर दिया सपोर्ट किसका कर रही थीं महविश?
मैच का हाल: RCB की शानदार जीत
आरसीबी ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया, जिसमें विराट कोहली और पडिक्कल की 103 रन की साझेदारी निर्णायक रही. कप्तान पाटीदार का विकेट गिरा जरूर, लेकिन जीत की राह पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब की टीम एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गई.