Rohini Acharya Quits Politics: रोहिणी आचार्य के आरोपों से हिल गए Tejashwi Yadav-Sanjay!

Rohini Acharyas allegations on Tejashwi Yadav RJD Lalu Family

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जहां राजनीतिक दल नई रणनीतियों पर विचार कर रहे हैं, वहीं लालू प्रसाद यादव के परिवार में विवाद लगातार गहराता जा रहा है. जो मतभेद अब तक परिवार की चारदीवारी में थे, वे बीते दो दिनों में पूरी तरह सार्वजनिक हो चुके हैं. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को अचानक परिवार और राजनीति दोनों से अलग होने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था. इसके बाद से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं.

नए सोशल मीडिया पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने अपनी पीड़ा खुलकर व्यक्त की. उन्होंने लिखा कि उन्हें न सिर्फ अपमानित किया गया बल्कि गंदी गालियां भी दी गईं और चप्पल उठाकर मारने की धमकी तक मिली. रोहिणी ने लिखा “एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला और एक मां को जलील किया गया. मैंने अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया, सच को नहीं छोड़ा, और इसी वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी. उन्होंने आगे कहा कि बीते दिन वे मजबूरी में अपने रोते हुए माता-पिता और बहनों को छोड़कर आ गईं. उनका दावा है कि उनसे उनका मायका छीन लिया गया और उन्हें "अनाथ" जैसा बना दिया गया. उन्होंने दर्द भरी अपील करते हुए लिखा “किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी या बहन पैदा न हो.”