टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा भले ही इन दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की व्यस्तताओं में हों, लेकिन परिवार के अहम पलों को वे कभी मिस नहीं करते. इसी कड़ी में 15 नवंबर 2024 को जन्मे उनके बेटे अहान का पहला जन्मदिन भी बेहद खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया गया. बीते शनिवार को रोहित और उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने परिवार संग इस यादगार दिन का जश्न मनाया और कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं.
रितिका और रोहित की संयुक्त पोस्ट ने जीता फैन्स का दिल
रोहित शर्मा और रितिका ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट डालकर फैन्स को अहान के पहले जन्मदिन की झलक दिखाई.पोस्ट में नजर आया कि छोटा अहान खिलौनों के बीच खुश होकर खेल रहा है. हालांकि रोहित और रितिका ने बेटे का चेहरा दिखाने से परहेज किया, लेकिन तस्वीरों की भावनात्मक गर्माहट साफ झलक रही थी.एक अन्य फोटो में रितिका बालकनी में बेटे को गोद में लिए खड़ी दिखीं, वहीं रोहित की बेटी भी उनके साथ थी.परिवार की एक और प्यारी तस्वीर में रोहित, रितिका, उनकी बेटी और छोटा अहान एक साथ फ्रेम में नजर आए. पोस्ट के कैप्शन में रोहित ने लिखा हमारा बेटा आज एक साल का हो गया. समझ नहीं आता समय इतनी जल्दी कैसे निकल गया, लेकिन हर एक पल हमारे लिए बेहद खास रहा.”
क्रिकेट में वापसी: कब दिखेंगे रोहित शर्मा मैदान पर?
रोहित शर्मा इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ की तैयारी में जुटे हैं.भारत–साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ फिलहाल जारी है, और इसके बाद वनडे मुकाबले 30 नवंबर से शुरू होंगे.ध्यान देने वाली बात है कि रोहित अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही सक्रिय हैं.वे टी20 और टेस्ट क्रिकेट से आधिकारिक रूप से संन्यास ले चुके हैं, जबकि आईपीएल में मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों में भी उनका नाम शामिल है.
तीन मैचों की वनडे सीरीज़: पूरा शेड्यूल
• पहला वनडे – 30 नवंबर, रांची (JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
• दूसरा वनडे – 3 दिसंबर, रायपुर (शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम)
• तीसरा वनडे – 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम (ACA–VDCA क्रिकेट स्टेडियम)
यह भी पढ़ें: जियो हॉटस्टार पर नहीं दिखेगा आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच, फिर कैसे देखें? पढ़ें डिटेल