खुशखबरी! UP के 5 जिलों में लगेगा रोजगार मेला, 1 लाख युवाओं को मिलेगी जॉब, जानें योगी सरकार का पूरा प्लान

Rojgar Mela 2026 in UP: उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस साल की शुरुआत में प्रदेश के पांच जिलों में मंडल स्तरीय रोजगार मेलों के आयोजन का ऐलान किया है. इन मेलों का उद्देश्य प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के जरिए लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है.

Rojgar Mela 2026 in UP Five districts to provide employment to one lakh people in private sector
Image Source: ANI

Rojgar Mela 2026 in UP: उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस साल की शुरुआत में प्रदेश के पांच जिलों में मंडल स्तरीय रोजगार मेलों के आयोजन का ऐलान किया है. इन मेलों का उद्देश्य प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के जरिए लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है. इस पहल के तहत लगभग एक लाख युवाओं को मौके पर ही नौकरी के ऑफर मिलेंगे. यह कदम यूपी सरकार की तरफ से उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना और पलायन को कम करना है.

कौशल विकास मिशन के तहत रोजगार का अवसर

यूपी सरकार ने इस रोजगार मेला आयोजन को राज्य के कौशल विकास मिशन का हिस्सा बताया है. सरकार का उद्देश्य इस मॉडल के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देना और फिर उन्हें रोजगार से जोड़ना है. कौशल विकास मिशन के तहत, राज्य सरकार कौशल प्रशिक्षण, उद्योग सहभागिता और रोजगार मेलों का एक समन्वित मॉडल तैयार कर रही है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के मौके मिल सकें.

रोजगार मेलों के दौरान मिलेगी मौके पर ही जॉइनिंग

इन रोजगार मेलों का एक खास पहलू यह है कि यहां पर उम्मीदवारों को मौके पर ही नौकरी का ऑफर लेटर दिया जाएगा. कपिल देव अग्रवाल, राज्य के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के अनुसार, इन मेलों का उद्देश्य न सिर्फ युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है, बल्कि पलायन को भी रोकना है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व

सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यूपी सरकार कौशल प्रशिक्षण को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार कर रही है. इससे युवाओं को उनकी प्रशिक्षण प्रक्रिया के बाद सीधे रोजगार से जोड़ा जा सकेगा. इस पहल से प्रदेश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में भी मदद मिलेगी.

रोजगार मेलों में भाग लेंगी 100 से अधिक कंपनियां

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि हर रोजगार मेले में औसतन 100 कंपनियां भाग लेंगी. इन कंपनियों द्वारा लगभग 20,000 युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जाएगा. इस तरह से, इन पांच रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग एक लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है.

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की सफलता

यूपी सरकार ने अब तक दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 1,624 रोजगार मेलों का आयोजन किया है. इन मेलों के माध्यम से 2.26 लाख से अधिक ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिल चुका है. यह योजना राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में मिली इतने साल की छूट