देश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने की दिशा में केंद्र सरकार आज एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 18वें रोजगार मेले के तहत करीब 61 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. यह आयोजन एक साथ देश के 45 अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा, जहां चयनित उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से सरकारी सेवा में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
इन नियुक्तियों के तहत युवाओं को गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया गया है. यह मेला केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को समयबद्ध तरीके से रोजगार उपलब्ध कराना है.