Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह छाई हुई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है और सिर्फ 3 दिनों में ही इसने 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज साफ नजर आ रहा है और सिनेमाघरों में भी अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 3 दिनों में दुनियाभर में करीब 501.04 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 96.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो इसकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी को दिखाता है. वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 339.37 करोड़ रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 404.54 करोड़ तक पहुंच गया. इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म को हर जगह शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
हर दिन मजबूत रही कमाई
फिल्म की शुरुआत ही काफी दमदार रही. रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू के जरिए इसने 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इसके बाद पहले दिन 102.55 करोड़ की शानदार ओपनिंग मिली. दूसरे दिन कमाई थोड़ी घटी, लेकिन फिर भी 80.72 करोड़ का मजबूत कलेक्शन रहा. तीसरे दिन फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी और 113 करोड़ रुपये कमा डाले. इस तरह तीन दिनों में फिल्म ने जबरदस्त पकड़ बना ली.
ऑक्यूपेंसी भी रही जबरदस्त
तीसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 81.6 प्रतिशत रही, जो किसी भी फिल्म के लिए काफी शानदार मानी जाती है. कुल 20,917 शोज में फिल्म दिखाई गई. पहले दिन ऑक्यूपेंसी 67.8 प्रतिशत और दूसरे दिन 62.6 प्रतिशत रही थी. कमाई के मामले में फिल्म ने War और Tiger 3 जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.
फिल्म की कहानी क्या है
धुरंधर 2: द रिवेंज की कहानी रहमान डकैत की मौत के बाद की घटनाओं को आगे बढ़ाती है. फिल्म में रणवीर सिंह हमजा के किरदार में नजर आते हैं, जो आगे चलकर ल्यारी का नया गैंगस्टर बनता है. उनका रोल एक इंडियन स्पाई का भी है, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में जाकर वहां के गैंगस्टर्स को खत्म करता है.
स्टारकास्ट की दमदार एक्टिंग
फिल्म में संजय दत्त चौधरी असलम के किरदार में हैं और उनके रोल को काफी पसंद किया जा रहा है. आर माधवन अजय सान्यल के रोल में नजर आते हैं, जबकि अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के किरदार में दिखे हैं. सारा अर्जुन फिल्म में रणवीर की पत्नी के रोल में हैं.
डायरेक्शन को भी मिल रही तारीफ
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और उनके काम की खूब सराहना हो रही है. अनुपम खेर ने उन्हें ‘रॉकस्टार’ बताया है, वहीं कंगना रनौत ने भी उनकी जमकर तारीफ की है.
ये भी पढ़ें- 'नागिन' के सेट पर चढ़ा 'भूत बंगला' का खुमार, अक्षय कुमार और राजपाल यादव की स्पेशल एंट्री ने मचाया तहलका!