अमरनाथ जाने से पहले जान लें ये नियम, 57 दिनों तक चलेगी यात्रा; इन बातों का रखें खास ध्यान

Amarnath Yatra Rules: देश की सबसे अहम धार्मिक यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो गया है. इस साल यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी. यह 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी.

rules before going to Amarnath Yatra 2026 journey will last for 57 days attention to these things
Image Source: ANI/ File

Amarnath Yatra Rules: देश की सबसे अहम धार्मिक यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो गया है. इस साल यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी. यह 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी.

रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही देशभर के बैंकों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. हर साल लाखों लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए इस कठिन यात्रा पर जाते हैं, इसलिए इस बार प्रशासन ने नियम और भी सख्त कर दिए हैं.

रजिस्ट्रेशन जरूरी

इस बार यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है. बिना रजिस्ट्रेशन कोई भी यात्री यात्रा नहीं कर पाएगा. प्रशासन का कहना है कि इससे सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी.

यात्रा के दो रास्ते

अमरनाथ यात्रा के लिए इस साल भी दो मुख्य रास्ते तय किए गए हैं:

  • पहला रास्ता: नुनवन-पहलगाम मार्ग (48 किमी)- यह लंबा है लेकिन चढ़ाई आसान है, इसलिए इसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.
  • दूसरा रास्ता: बालटाल मार्ग (14 किमी)- यह छोटा है लेकिन काफी कठिन और खड़ी चढ़ाई वाला है.

ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधा

यात्री घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा देशभर की 550 से ज्यादा बैंक शाखाओं में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है.

जरूरी नियम और दस्तावेज

  • हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) जरूरी है (8 अप्रैल 2026 के बाद बना होना चाहिए)
  • RFID कार्ड अनिवार्य होगा (सुरक्षा के लिए)
  • फीस: ₹150 प्रति व्यक्ति
  • उम्र: 13 से 70 साल
  • 6 हफ्ते से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को अनुमति नहीं
  • पहचान पत्र और मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी

सुरक्षा के खास इंतजाम

यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. रास्ते में पुलिस, मेडिकल टीम, रेस्क्यू टीम और हेल्प सेंटर मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान हो सके. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन करा लें और सभी नियमों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और आराम से पूरी हो सके.

ये भी पढ़ें- EPFO ने Form-121 को लेकर भ्रम किया दूर, किन परिस्थितियों में यह फॉर्म भरना है जरूरी? जानें पूरी जानकारी