बिग बॉस 19 भले ही अपने फिनाले के साथ पर्दा गिरा चुका है, मगर इसके कंटेस्टेंट्स अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं. शो के लोकप्रिय प्रतिभागी अमाल मलिक इस समय एक नए विवाद में घिर गए हैं, जहां बॉलीवुड के मशहूर सिंगर–कंपोजर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने उन पर गलत आरोप लगाने का बड़ा दावा किया है. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अमाल को टैग करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग भी कर दी.
हाल ही में मीडिया ने अमाल मलिक से इस विवाद पर प्रतिक्रिया मांगनी चाही. लेकिन जैसे ही सवाल पूछा गया, अमाल की टीम बीच में आकर उन्हें वहां से ले जाने लगी और बातचीत बीच में ही रोक दी. जाते-जाते अमाल सिर्फ इतना कह पाए—“ऑल द बेस्ट. उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.
पूरा मामला शुरू कैसे हुआ?
विवाद की शुरुआत एक इंटरव्यू से हुई, जिसमें अमाल मलिक ने दावा किया कि सचेत–परंपरा ने उनका मशहूर ट्रैक ‘बेख्याली’ इस्तेमाल किया है. अमाल का कहना था कि उन्होंने यह ट्यून व्हाट्सएप के जरिए सचेत और परंपरा को भेजी थी, और बाद में वही धुन फिल्म कबीर सिंह के गाने में नजर आई.
सचेत और परंपरा की सफाई
अमाल के आरोपों पर जवाब देते हुए सचेत और परंपरा ने अपनी चैट हिस्ट्री शेयर की और कहा कि असलियत बिल्कुल अलग है. उन्होंने दावा किया:अमाल ने उन्हें सबसे पहले मैसेज कर बधाई दी थी. गाना ‘बेख्याली’ उन्होंने शाहिद कपूर और कबीर सिंह टीम की मौजूदगी में खुद कम्पोज किया था. उन्होंने अमाल के दावे को पूरी तरह गलत बताया. सोशल मीडिया पर साझा की गई चैट्स के बाद यह मामला और गर्म हो गया है.
सार्वजनिक माफी की मांग और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
सचेत–परंपरा ने साफ तौर पर कहा है कि अमाल मलिक को पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए. यदि अमाल ऐसा नहीं करते, तो दोनों कानूनी कदम उठाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने अमाल से खुले तौर पर अपनी बात रखने की भी अपील की है.
फैंस इंतजार में—आखिर अमाल क्या कहेंगे?
अब तक अमाल मलिक या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. फैंस और इंडस्ट्री के लोग इस बात पर नजर टिकाए हुए हैं कि अमाल इस विवाद पर अपनी सफाई कब और कैसे देंगे. क्या सचेत–परंपरा सही हैं? या अमाल मलिक की कोई बड़ी बात अभी सामने आनी बाकी है—यह आने वाला वक्त बताएगा.
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: बिग-बी को क्या हुआ? दीमाग-शरीर ने दिया जवाब; पोस्ट कर क्यों कही ऐसी बात?