41.4 ओवर और 5 विकेट... कौन हैं ये भारतीय गेंदबाज, जिन्होंने अंग्रेजों को पिला दिया पानी, धोनी से है खास रिश्ता

Who is sai kishor: भारतीय घरेलू क्रिकेट में अपनी फिरकी से पहचान बना चुके आर साई किशोर अब इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में भी धूम मचा रहे हैं. तमिलनाडु के इस बाएं हाथ के स्पिनर ने सरे की ओर से खेलते हुए डरहम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कुल 7 विकेट झटके, जिससे उनकी टीम ने यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया.

sai kishor take 5 wickets Against Durham County Cricket Club cricket news
Image Source: Instagram

Who is sai kishor: भारतीय घरेलू क्रिकेट में अपनी फिरकी से पहचान बना चुके आर साई किशोर अब इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में भी धूम मचा रहे हैं. तमिलनाडु के इस बाएं हाथ के स्पिनर ने सरे की ओर से खेलते हुए डरहम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कुल 7 विकेट झटके, जिससे उनकी टीम ने यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया.

साई किशोर ने मैच की दूसरी पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 41.4 ओवर में सिर्फ 72 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. इससे पहले पहली पारी में उन्होंने 2 अहम विकेट चटकाए थे. उनकी गेंदबाजी ने सरे को जीत की राह पर पहुंचा दिया और एक बार फिर उन्होंने साबित किया कि वह बड़े मंच पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं.

टीम इंडिया में वापसी की कोशिश

टीम इंडिया के लिए पहले ही टी20 डेब्यू कर चुके साई किशोर का फोकस अब टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने पर है. काउंटी चैंपियनशिप में उनका यह प्रदर्शन चयनकर्ताओं के रडार पर उन्हें और करीब लाएगा.

गौरतलब है कि वह इस सीजन में सरे के लिए दो काउंटी मैच खेलेंगे, जिसके बाद वह दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की ओर से खेलते नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट में तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है, जिन्होंने खुद भी काउंटी में शानदार बल्लेबाजी कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है.

साई किशोर का करियर रिकॉर्ड

फर्स्ट क्लास मैच: 48
विकेट: 203

लिस्ट ए मैच: 60
विकेट: 99

टी20 मैच: 85
 विकेट: 99

आईपीएल प्रदर्शन (गुजरात टाइटंस के लिए):
मैच: 25
विकेट: 32

साई किशोर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें वहां खेलने का मौका नहीं मिला था. गुजरात टाइटंस में उन्हें तीन सीजन में खेलने का अच्छा अनुभव मिला और वहां उन्होंने अपने कौशल से सबका ध्यान खींचा.

यह भी पढ़ें- यूक्रेन-रूस छोड़िए, ताइवान और चीन के बीच शुरू हुई जंग! जानें ड्रोन वॉर में कितनी मजबूत है ताइवान की आर्मी