सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ में तान्या को लगाई फटकार, हिना खान ने जताया शुक्रिया; अशनूर कौर के समर्थन में लिखा इमोशनल नोट

Bigg Boss Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस’ के इस हफ्ते का वीकेंड का वार सिर्फ ड्रामा और एंटरटेनमेंट से नहीं, बल्कि एक ज़रूरी संदेश से भी भरा था. शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स तान्या मित्तल और नीलम गिरी को अशनूर कौर को बॉडीशेम करने पर कड़ी फटकार लगाई. 

Salman Khan Tanya in Weekend Ka Vaar Hina Khan expressed thanks Emotional note written Ashnoor Kaur
Image Source: Social Media

Bigg Boss Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस’ के इस हफ्ते का वीकेंड का वार सिर्फ ड्रामा और एंटरटेनमेंट से नहीं, बल्कि एक ज़रूरी संदेश से भी भरा था. शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स तान्या मित्तल और नीलम गिरी को अशनूर कौर को बॉडीशेम करने पर कड़ी फटकार लगाई. 

सलमान के इस सख्त लेकिन संवेदनशील रवैये ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया, और इस बार सबसे ज़्यादा प्रभावित हुईं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान, जिन्होंने अशनूर के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर कर सलमान का दिल से शुक्रिया अदा किया.

“अशनूर मेरी बेटी जैसी है” 

हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने लंबे पोस्ट में लिखा कि वे इस वीकेंड के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं. उन्होंने कहा कि उन्होंने जानबूझकर उस वक्त कोई रिएक्शन नहीं दिया जब सोशल मीडिया पर अशनूर के बॉडीशेमिंग वाले क्लिप वायरल हुए, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि सलमान खान जरूर न्याय दिलाएंगे.

हिना खान ने लिखा, “धन्यवाद सलमान, आपने इस मुद्दे को इतनी शालीनता और संवेदनशीलता के साथ उठाया. आपने जो किया, वो सिर्फ अशनूर के लिए नहीं बल्कि हर उस लड़की के लिए उम्मीद की किरण है जो बॉडीशेमिंग झेलती है.” 

हिना और अशनूर का रिश्ता पुराना है, टीवी शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में हिना ने अक्षरा और अशनूर ने नायरा का किरदार निभाया था. ऑनस्क्रीन मां-बेटी का यह रिश्ता अब असल जिंदगी में भी उतना ही मजबूत दिखा.

“21 साल की लड़की के शरीर पर टिप्पणी शर्मनाक” 

हिना ने पोस्ट में लिखा कि यह बेहद दुखद है कि एक 21 साल की लड़की के कद, वजन और लुक्स को नेशनल टेलीविज़न पर मज़ाक का विषय बना दिया गया.

उन्होंने कहा, “ये बात और भी शर्मनाक है कि ये टिप्पणी उन महिलाओं ने की, जो उम्र और अनुभव दोनों में उससे कहीं बड़ी हैं. अशनूर ने इस पूरे मामले को जिस परिपक्वता और गरिमा के साथ हैंडल किया, वह काबिल-ए-तारीफ है.”

ट्रोल्स और बॉडीशेमिंग पर खोला मोर्चा

हिना ने अपने पोस्ट में बॉडीशेमिंग करने वालों को भी करारा जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि किसी की बाहरी बनावट को जज करना गलत है क्योंकि हर इंसान के शरीर पर जेनेटिक्स, हार्मोनल बदलाव और हेल्थ कंडीशंस का गहरा असर होता है.

“हर महिला अपने जीवन में कई बदलावों से गुजरती है, थायरॉयड, डायबिटीज, हार्मोनल असंतुलन या वजन में उतार-चढ़ाव. यह सब हमारी पसंद नहीं, बल्कि शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया है.” हिना ने कहा कि जो लोग बिना समझे दूसरों पर उंगली उठाते हैं, उन्हें एक दिन ज़रूर समझ आएगा कि सहानुभूति इंसानियत की सबसे बड़ी ताकत है.

“नायरा पर बात होगी, तो अक्षरा जवाब देगी”

हिना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया. फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, “जब नायरा पर बात आएगी, तो अक्षरा चुप नहीं बैठेगी! ऑनस्क्रीन मां-बेटी की जोड़ी अब रियल लाइफ में भी बेस्ट साबित हुई.”

हिना खान के इस कदम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि उन लोगों की आवाज़ भी हैं, जिन्हें अक्सर समाज अनदेखा कर देता है.

यह भी पढ़ें- "तलवार नहीं, मिसाइल और ड्रोन बनाए युवा", अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री आगा का छात्रों से अपील