गालीबाज रील्स, गंदे-गंदे इशारे... इंस्टाग्राम पर दो युवती बनाती थीं अश्लील कंटेंट, अब पुलिस ने सिखाया सबक

Sambhal News: यूपी के संभल जिले में सोशल मीडिया पर अशोभनीय भाषा और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाली दो लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

sambhal IT Act FIR against Obscene reels Mehak Pari Instagram case
Image Source: Social Media

Sambhal News: यूपी के संभल जिले में सोशल मीडिया पर अशोभनीय भाषा और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाली दो लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. महक परी नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाली ये लड़कियां लंबे समय से अपने वीडियो में गालियों और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी थी. इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

FIR के बाद अब होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, यह दोनों आरोपी लड़कियां थाना असमोली के शहबाजपुर गांव की रहने वाली हैं. गांव में जब पुलिस कर्मी कांस्टेबल मोहित चौधरी गश्त पर थे, तब उन्हें गांव में भीड़ जुटी देखी. जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो ग्रामीणों ने बताया कि महक परी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये लड़कियां गालियों और अश्लील इशारों वाले वीडियो पोस्ट करती हैं. इन वीडियो से गांव की महिलाओं पर बुरा असर पड़ रहा था. इसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर मामला दर्ज किया और एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की.

पुलिस ने लगाया सख्त आरोप

पुलिस के मुताबिक, लड़कियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार अशोभनीय भाषा और आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करती आ रही थीं. इस मामले में अब धारा 296 बी और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि इस तरह के वीडियो न केवल स्थानीय संस्कृति और समाज को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि यह युवा पीढ़ी पर भी नकारात्मक असर डालते हैं.

एएसपी का सख्त संदेश

इस मामले पर एएसपी आलोक कुमार ने कहा कि जनपद में सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति अगर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है या अश्लील सामग्री पोस्ट करता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Google से निकाला बैंक के कस्टमर केयर का नंबर, कॉल करते ही उड़ गए लाखों रुपये, कानपुर में हुई गजब की ठगी