जिस शख्स ने वायरल गर्ल मोनालिसा को बनाया हिरोइन, उसी को मिल रही जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

Monalisa & Sanoj Mishra Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से पहले कोर्ट मैरिज की, फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. इस शादी के बाद से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

Sanoj Mishra made viral girl Monalisa his heroine but she is receiving death threatS
Image Source: Social Media

Monalisa & Sanoj Mishra Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से पहले कोर्ट मैरिज की, फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. इस शादी के बाद से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. लोग इस अचानक हुई शादी पर हैरान हैं, लेकिन सबसे ज्यादा झटका बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लगा है, जो मोनालिसा को अपनी फिल्म से लॉन्च करने वाले थे.

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए मोनालिसा के मैनेजर पर आरोप लगाया था कि उसने उनका सौदा किया. इसके बाद, सनोज ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.

धमकियों का खुलासा

सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकियां मिल रही हैं. पीएफआई ने मोनालिसा का लव जिहाद कराया है.” इसके बाद एक और वीडियो पोस्ट करते हुए सनोज ने बताया कि कट्टरपंथी लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें अपनी आवाज बंद रखनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी आवाज बंद करानी होती, तो वे धर्मांतरण पर बनाई गई फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर नहीं बनाते, जिसमें मोनालिसा को ही हीरोइन चुना गया था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

फिल्म की सफलता पर असर

सनोज ने बताया कि उन्हें पहले जेल भेजने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें जेल जाने से कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि उन्हें यकीन था कि यह झूठा केस था और वह जल्दी बाहर आ जाएंगे. हालांकि, जेल जाने से फिल्म की प्रक्रिया पर असर पड़ा और कई पार्टनर और इनवेस्टर्स ने साथ छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि मोनालिसा को पता था कि अगर फिल्म पर कोई असर पड़ा, तो उनकी जिंदगी मुश्किल में पड़ जाएगी.

साजिश का आरोप

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को एक सोची-समझी साजिश बताया. उन्होंने कहा, “यह सब कुछ पहले से प्लान किया गया था, खासतौर पर सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए. मोनालिसा जैसे एक साधारण और मासूम लड़की को इस तरीके से फंसाया गया है. उनका ब्रेनवॉश किया गया है, और इस सबका मकसद मेरी फिल्म को रोकना था.”

मोनालिसा की शादी पर सवाल उठाए

सनोज ने मोनालिसा की शादी पर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर यह एक प्रेम संबंध था, तो किसी को तो इसकी भनक लगनी चाहिए थी. वे यह भी कहते हैं कि मोनालिसा को यह प्यार केरल में मिला, जो आतंकवादियों और वामपंथियों का गढ़ माना जाता है. उन्होंने यह सवाल उठाया कि अगर मोनालिसा को प्यार होता, तो क्या यह किसी और जगह नहीं हो सकता था, जैसे उज्जैन, इंदौर या मुंबई?

फिल्म और कर्ज का खतरा

सनोज मिश्रा ने आगे कहा कि मोनालिसा के इस फैसले से उनकी फिल्म के भविष्य पर असर पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म बनाने के लिए 10 करोड़ का कर्ज लिया है, और अब उन्हें डर है कि यह कर्ज उनका करियर खत्म कर सकता है. उन्होंने कहा कि वह अब किसी गरीब के साथ फिल्म नहीं बनाएंगे और सेलिब्रिटी के साथ ही काम करेंगे.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही 'धुरंधर 2' का जलवा, एडवांस बुकिंग में ही तोड़े रिकॉर्ड, बंपर ओपनिंग तय!