सारा तेंदुलकर ने बनाया फिटनेस और फ्लेवर का परफेक्ट कॉम्बो, जानें क्या है हेल्दी स्मूदी की रेसिपी

Sara Tendulkar favorite protein smoothie: आज की तेज़-तर्रार लाइफस्टाइल में हेल्दी रहना एक चैलेंज ज़रूर है, लेकिन अगर आप अपने फूड चॉइस को स्मार्टली प्लान करें, तो न सिर्फ सेहतमंद रह सकते हैं, बल्कि फिटनेस को भी बरकरार रख सकते हैं.

Sara Tendulkar made combo of fitness and flavor know the recipe of this healthy smoothie
Image Source: Social Media/ X

Sara Tendulkar favorite protein smoothie: आज की तेज़-तर्रार लाइफस्टाइल में हेल्दी रहना एक चैलेंज ज़रूर है, लेकिन अगर आप अपने फूड चॉइस को स्मार्टली प्लान करें, तो न सिर्फ सेहतमंद रह सकते हैं, बल्कि फिटनेस को भी बरकरार रख सकते हैं. सेलिब्रिटी किड्स में अगर कोई फिटनेस और ग्रेस का बेहतरीन उदाहरण हैं, तो वो हैं सारा तेंदुलकर.

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, अपनी सिंपल ब्यूटी और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं. भले ही उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस और स्किन केयर रूटीन की जमकर तारीफ होती है. हाल ही में उन्होंने अपनी फेवरेट हेल्दी ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है, जो न सिर्फ टेस्टी है बल्कि न्यूट्रिशन से भरपूर भी है.

सारा तेंदुलकर की वेकेशन-फ्रेंडली ट्रॉपिकल स्मूदी

इस ड्रिंक को बनाने के लिए सारा ने चुने हैं ऐसे इनग्रेडिएंट्स जो ट्रॉपिकल टेस्ट के साथ-साथ न्यूट्रिशन का भी खास ध्यान रखते हैं:

  • 1 कप फ्रोजन अनानास
  • 1 कप फ्रोजन आम (पका हुआ)
  • 1 चम्मच चिया सीड्स (भीगे हुए)
  • ½ कप नारियल पानी
  • थोड़ा सा कोकोनट मिल्क
  • 1 स्कूप वनीला फ्लेवर वेह प्रोटीन
  • 1 चम्मच ड्राई कोकोनट (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 चम्मच ग्राउंड फ्लैक्स सीड्स

बनाने की विधि...

सबसे पहले सभी फ्रोजन फलों (मैंगो और पाइनएप्पल) को ब्लेंडर में डालें. फिर चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, कोकोनट मिल्क, नारियल पानी और प्रोटीन स्कूप डालें. सबकुछ स्मूद और क्रीमी टेक्सचर में ब्लेंड करें. गिलास में सर्व करें और ऊपर से ड्राई कोकोनट से गार्निश करें.

क्या हैं इसके फायदे?

  • हाई प्रोटीन: एक ग्लास में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन- मसल रिकवरी और एनर्जी के लिए बेस्ट.
  • फाइबर रिच: डाइजेशन को बेहतर करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है.
  • गट फ्रेंडली: कोकोनट वाटर और चिया सीड्स मिलकर पाचन तंत्र को सपोर्ट करते हैं.
  • नेचुरल एनर्जी बूस्ट: स्मूदी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स गर्मी और थकान से बचाते हैं.

फिटनेस के लिए स्मार्ट चॉइस

सारा तेंदुलकर की ये हेल्दी स्मूदी सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि एक कम्पलीट न्यूट्रिशन पैक के रूप में काम करती है. अगर आप भी एक बैलेंस्ड और एक्टिव लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहते हैं, तो इस तरह के हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें.

यह भी पढ़ें- पहले बमबारी, फिर भुखमरी और अब बीमारियां ले रही गाजा के लोगों की जान; रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा