Delhi Police New Commissioner: Satish Golcha होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

Satish Golcha will be the new Police Commissioner of Delhi

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में लंबे समय से इंतजार खत्म हो गया है. अब शहर को स्थायी और अनुभवी पुलिस कमिश्नर मिल गया है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को गुरुवार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति गृह मंत्रालय के आदेश के तहत की गई है. इससे पहले एसबीके सिंह ने कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभाला था, लेकिन उनकी कमान केवल 20 दिनों तक रही.