Weather Update: देश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में शीतलहर जारी

Severe cold outbreak in the country cold wave continues

देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. पहाड़ों से मैदानों तक शीतलहर का असर साफ महसूस किया जा सकता है. खासकर दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और कश्मीर में रात का तापमान काफी नीचे लुढ़क चुका है.

शुक्रवार की सुबह कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए कोल्ड वेव और डेंस फॉग की एडवाइजरी जारी की है.