National Award Cash Prize: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 23 सितंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किए गए. हर साल भारत सरकार की ओर से फिल्म जगत के उत्कृष्ट कलाकारों को यह सम्मान दिया जाता है. इस बार इस अवॉर्ड शो की सबसे बड़ी हाइलाइट रहे शाहरुख खान, जिन्हें 33 साल के लंबे करियर के बाद पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया.
‘जवान’ के लिए शाहरुख को मिलाअवॉर्ड
शाहरुख खान को यह पुरस्कार उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में दमदार अभिनय के लिए मिला. इस फिल्म में उन्होंने न सिर्फ एक्शन बल्कि इमोशनल और सोशल जस्टिस से जुड़ा किरदार निभाया, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा. इस अवॉर्ड को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद शाहरुख को प्रदान किया.
विक्रांत मैसी भी बने बेस्ट एक्टर
शाहरुख के साथ-साथ विक्रांत मैसी को भी इस बार बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्हें यह पुरस्कार ह्यूमन-इंस्पायर्ड फिल्म ‘12वीं फेल’ में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मिला. दोनों अभिनेताओं को रजत कमल पुरस्कार (Silver Lotus Award) के साथ सम्मानित किया गया.
रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
महिला कलाकारों में इस बार बाज़ी मारी रानी मुखर्जी ने. उन्हें फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में मां के संघर्ष को पर्दे पर जीवंत तरीके से पेश करने के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया.
कितना मिला कैश प्राइज?
इस साल के नेशनल अवॉर्ड विजेताओं को रजत कमल, एक प्रमाण पत्र और 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया. यानी शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी तीनों को ही ₹2,00,000 कैश प्राइज दिया गया.
विज्ञान भवन में गूंजे तालियों के शोर
जैसे ही शाहरुख खान स्टेज पर पहुंचे, विज्ञान भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. फैंस, अधिकारी और मौजूद मेहमान शाहरुख को स्टेज पर देखकर खड़े हो गए और कैमरे की फ्लैश लाइट्स में माहौल जगमगा उठा. यह क्षण भारतीय सिनेमा के इतिहास में यादगार बन गया.
ये भी पढ़ें: 33 साल का इंतज़ार खत्म! शाहरुख को 'जवान' के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, फिल्म ने कमाए थे 1140 करोड़