शहबाज-मुनीर का हाल बेहाल! BLA ने पाकिस्तानी सैनिकों को फिर बनाया निशाना, 7 की मौत

BLA Attack On Pak Amry: जब एक देश अंदर से खोखला हो रहा हो, तो उसकी कमजोरियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद-ब-खुद उजागर होने लगती हैं. पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति कुछ ऐसी ही है. बाहर से खुद को एक प्रभावशाली खिलाड़ी दिखाने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान, भीतर से विद्रोह और अस्थिरता की आग में झुलस रहा है.

Shahbaz and Munir are in dire straits BLA targets Pakistani soldiers again killing 7
Image Source: Social Media/X/ File

BLA Attack On Pak Amry: जब एक देश अंदर से खोखला हो रहा हो, तो उसकी कमजोरियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद-ब-खुद उजागर होने लगती हैं. पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति कुछ ऐसी ही है. बाहर से खुद को एक प्रभावशाली खिलाड़ी दिखाने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान, भीतर से विद्रोह और अस्थिरता की आग में झुलस रहा है.

एक तरफ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) बार-बार सेना को निशाना बना रहा है, वहीं दूसरी ओर बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने भी हाल ही में बड़ा हमला कर पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. ये हमला उस समय हुआ, जब भारत में दीपावली की रौशनी फैली हुई थी, और बलूचिस्तान में बारूद की.

बलूचिस्तान में बम और गोलियों की गूंज

बलोचिस्तान के मंड इलाके में माहिर और रुदिग के बीच हुए इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 7 जवान मारे गए और 2 गंभीर रूप से घायल हुए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला BLA ने किया, जो बलोचिस्तान की आज़ादी के लिए पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है. यह इलाका पहले से ही बलोच विद्रोहियों का गढ़ माना जाता है.

यह हमला तब और भी अहम हो जाता है जब इसके कुछ ही दिनों पहले TTP ने पाकिस्तानी सैन्य कैंप पर कार-बम से हमला किया था, जिसमें लगभग 20 जवानों की मौत हुई थी.

पाकिस्तान की ‘दोहरी लड़ाई’

पाकिस्तान एक ओर अफगान सीमा पर तालिबान से समझौते का दिखावा कर रहा है, वहीं बलोचिस्तान में बढ़ते हमले उसकी कुशासन, सैन्य बर्बरता और आंतरिक अव्यवस्था की पोल खोलते हैं. हाल ही में सऊदी अरब और कतर की मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान और तालिबान के बीच संघर्षविराम (सीज़फायर) तो हुआ, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद बलोच विद्रोहियों ने सेना की गाड़ी उड़ा दी.

यह पहला हमला नहीं...

बलोचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ इस प्रकार के हमले लगातार होते रहे हैं. सितंबर में मस्तुंग के दश्त इलाके में रेलवे ट्रैक पर हमला हुआ था, जिसमें जाफर एक्सप्रेस का एक कोच नष्ट और कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे. 10 अगस्त को IED ब्लास्ट में इसी ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरे थे और चार लोग घायल हो गए थे. 4 अगस्त को कोलपुर के पास हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी BLA ने ही ली थी.

BLA क्या है?

बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) एक उग्रपंथी संगठन है जो बलोच लोगों के लिए अलग राष्ट्र की मांग कर रहा है. पाकिस्तान सरकार इसे आतंकवादी संगठन कहती है, लेकिन बलोच लोग इसे अपनी आज़ादी की लड़ाई मानते हैं. उनका आरोप है कि पाकिस्तानी सेना बलोच लोगों पर दशकों से अत्याचार कर रही है, और BLA उन्हीं अत्याचारों के खिलाफ हथियार उठाए हुए है.

यह भी पढ़ें- बिग-बॉस में शुरू हुआ नया लव एंगल, कुनिका ने बोली तुम बस इन पलों को एंजॉय करो...