मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिग्गज गिल को दी चेतावनी! क्या है टीम का प्लान?

एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 21 सितंबर को खेला जाएगा, जहां एक ओर दोनों टीमों के बीच पुराना प्रतिस्पर्धी इतिहास है, वहीं दूसरी ओर हालिया "नो हैंडशेक" विवाद ने भी इस मैच को और अधिक चर्चित बना दिया है.

shaheen afridi wans shubhman gill before asia cup second match
Image Source: ANI

एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 21 सितंबर को खेला जाएगा, जहां एक ओर दोनों टीमों के बीच पुराना प्रतिस्पर्धी इतिहास है, वहीं दूसरी ओर हालिया "नो हैंडशेक" विवाद ने भी इस मैच को और अधिक चर्चित बना दिया है.

इस मैच की सबसे खास बात होगी भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह आफरीदी की आमने-सामने की भिड़ंत. दोनों खिलाड़ियों के बीच पिछली मुकाबलों में काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है, और एक बार फिर फैंस को इसी टक्कर का इंतजार रहेगा.

वसीम अकरम की सलाह: आफरीदी को बदलनी होगी रणनीति

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने इस मुकाबले से पहले शाहीन शाह आफरीदी को अहम सलाह दी है. अकरम का मानना है कि अब वक्त आ गया है जब आफरीदी को यॉर्कर की बजाय विविधता पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा अब दुनिया को पता है कि आफरीदी की पहली योजना क्या होती है. उन्हें ज़रूरत है कि वे अपना प्लान-बी तैयार करें. एक-दो यॉर्कर तो ठीक हैं, लेकिन लगातार तीन-चार डालना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि अगर एक भी मिस हुई तो चौका तय है. अकरम ने जोर दिया कि लेंथ में बदलाव, धीमी गेंदों का इस्तेमाल और स्मार्ट फील्डिंग सेटअप के जरिए आफरीदी खुद पर से दबाव कम कर सकते हैं.

आंकड़े क्या कहते हैं?

शाहीन शाह आफरीदी अब तक 275 अंतरराष्ट्रीय विकेट झटक चुके हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ कई अहम मुकाबलों में टॉप ऑर्डर को झटका दिया है. इस एशिया कप में उन्होंने अब तक तीन विकेट लिए हैं और बल्ले से भी 64 रन जोड़े हैं. लेकिन नई गेंद के साथ शुरुआती ओवरों में विकेट निकालना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर, शुभमन गिल अब तक इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सके हैं. उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पिछली भिड़ंत में वो सिर्फ 10 रन ही बना पाए थे. हालांकि, गिल भारत के उप-कप्तान हैं, और ऐसे मुकाबलों में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

क्यों खास होगी गिल-आफरीदी की टक्कर?

गिल और आफरीदी दोनों की शैली एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत है – जहां गिल तकनीकी रूप से मजबूत हैं और स्कोर बनाने में शांत रहते हैं, वहीं आफरीदी आक्रामक रफ्तार और स्विंग के जरिए बल्लेबाजों पर दबाव बनाते हैं. इसलिए जब ये दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आते हैं, तो मुकाबला ना केवल क्रिकेट के लिहाज़ से बल्कि मानसिक स्तर पर भी दिलचस्प बन जाता है.

क्या गिल इस बार बदलेंगे समीकरण?

गिल को T20 फॉर्मेट में अभी खुद को दोबारा स्थापित करना बाकी है. अगर वो इस मैच में रन बनाते हैं, तो न केवल भारत की स्थिति मजबूत होगी बल्कि वो आफरीदी के खिलाफ व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी बेहतर कर पाएंगे. वहीं पाकिस्तान की रणनीति साफ है – शाहीन नई गेंद से गिल और भारत के टॉप ऑर्डर को जल्दी पवेलियन भेजें, ताकि मैच की दिशा शुरू से ही पकड़ी जा सके.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: T20 मुकाबलों में किसने दिखाया दम? ये हैं टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां!