बोलो जुबान केसरी, सेल्फी नहीं... शादी में पहुंचे शारुख खान से दुल्हन ने कर दी ये रिक्वेस्ट; VIDEO वायरल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जहां भी जाते हैं, वहां ग्लैमर और उत्साह अपने आप बढ़ जाता है. लेकिन हाल ही में हुई दिल्ली की एक हाई-प्रोफाइल शादी में उन्हें ऐसी मांग का सामना करना पड़ा जिसे सुनकर वो भी एक पल के लिए मुस्कुरा पड़े. वजह थी उनका वही मशहूर विज्ञापन—जिस पर कभी उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था.

Shahrukh Khan in a wedding bride ask to say bolo zubaan kesari video went viral on social media
Image Source: Social Media

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जहां भी जाते हैं, वहां ग्लैमर और उत्साह अपने आप बढ़ जाता है. लेकिन हाल ही में हुई दिल्ली की एक हाई-प्रोफाइल शादी में उन्हें ऐसी मांग का सामना करना पड़ा जिसे सुनकर वो भी एक पल के लिए मुस्कुरा पड़े. वजह थी उनका वही मशहूर विज्ञापन—जिस पर कभी उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था.


शादी के मंच पर जब शाहरुख पहुंचे तो दुल्हन ने उत्साहित होकर उनसे अनुरोध किया कि वे अपनी पॉपुलर “जुबान केसरी” लाइन दोहराएं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखता है कि दुल्हन बार-बार किंग खान से यही रिक्वेस्ट करती रही. शाहरुख ने बड़े सौम्य अंदाज़ में पहले मुस्कुराते हुए और फिर अपने क्लासिक ह्यूमर के साथ इस मांग को टालने की कोशिश की.

किंग खान का मज़ेदार जवाब—“गुटखा वाले भी ना यार…”

शाहरुख ने हंसकर दुल्हन से कहा, “एक बार बिज़नेस वालों के साथ बिज़नेस कर लो… जान नहीं छोड़ते. गुटखा वाले भी ना यार…”इतना कहने पर भी जब दुल्हन नहीं मानी, तो शाहरुख ने उसका हाथ पकड़कर हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा हर बार जब करता हूं, पैसे लेता हूं डार्लिंग. पापा को बोल देना तुम… मैं यहां थोड़ी ना जुबान केसरी करूँगा.

“बैन हो चुकी हैं चीज़ें… मुझे भी बैन कराओगी क्या?”

दुल्हन की जिद जारी रही तो शाहरुख ने मज़ाकिया अंदाज़ में माहौल को हल्का करते हुए कहा अरे नहीं, बैन हो चुकी हैं चीज़ें… खराब हो जाएगा. गलत बात मत करो. मुझे भी बैन कराओगी क्या? फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा तुम मेरी फैन हो या विमल की? मौजूद मेहमान शाहरुख की टाइमिंग और ह्यूमर पर खिलखिला पड़े. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी उनके स्मार्ट कमबैक की जमकर तारीफ की. कई लोगों ने दुल्हन को लेकर यह भी लिखा कि उसकी ज़रूरत से ज्यादा जिद शाहरुख को अनकंफर्टेबल कर रही थी. काम की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नज़र आने वाली हैं. फिल्म की रिलीज़ 2026 के लिए तय मानी जा रही है और दर्शक इसकी घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  '1 हफ्ते का बॉयफ्रेंड बनेगा?' फरहाना पर ऐसा कमेंट कर बुरे फंसे गौरव खन्ना; सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल