Bollywood News: स्टारडम, ह्यूमर और थोड़ा-सा तंज, जब ये तीनों मिल जाएं तो समझ लीजिए मंच पर शाहरुख खान मौजूद हैं! IIFA अवॉर्ड्स 2024 के स्टेज पर कुछ ऐसा ही हुआ, जब किंग खान ने विकी कौशल के साथ मज़ाक का ऐसा तड़का लगाया कि पूरा ऑडिटोरियम ठहाकों से गूंज उठा.
'सैम बहादुर' पर शाहरुख का कटाक्ष
IIFA 2024 में शाहरुख और विकी ने बतौर होस्ट जोड़ी बनाई और स्टेज पर दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली. इसी दौरान विकी कौशल की सुपरहिट फिल्म ‘सैम बहादुर’ की बात छिड़ गई. शाहरुख ने चुटकी लेते हुए कहा, "कुछ फिल्में मैंने तेरे लिए छोड़ी हैं, तू कर ले…". जब विकी ने पूछा कि कौन-सी फिल्म की बात हो रही है, शाहरुख मुस्कुराते हुए बोले, "सैम बहादुर, वो पहले मुझे ऑफर हुई थी. मैंने तुझे बोला नहीं अब तक!" विकी ने तुरंत कहा, "सर, मुझे तो कहा गया था मैं उनकी फर्स्ट चॉइस था!" शाहरुख यहां भी बाज़ नहीं आए, और बोले, "नहीं बेटा, तू उनका लास्ट ऑप्शन था… फर्स्ट चॉइस मैं था!" बस फिर क्या था, स्टेज पर मौजूद सेलेब्स से लेकर दर्शकों तक, सभी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए.
विकी और शाहरुख का वर्कफ्रंट
विकी कौशल इस साल ब्लॉकबस्टर हिट ‘छावा’ में नजर आए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ₹800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और क्रिटिक्स से भी वाहवाही बटोरी. वहीं शाहरुख खान 2026 में आने वाली अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह एक बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगे.
IIFA 2024 न सिर्फ अवॉर्ड्स का जश्न था, बल्कि शाहरुख के मजाकिया तीरों और विकी कौशल की स्पोर्ट्समैनशिप का शानदार मिलन भी. शाहरुख का यह अंदाज़ बताता है कि बॉलीवुड का किंग सिर्फ पर्दे पर नहीं, माइक पर भी राज करता है.
विकी कौशल की अपकमिंग फिल्में
बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल आने वाले समय में कई दमदार और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में नजर आने वाले हैं. संजय लीला भंसाली की मेगा प्रोजेक्ट ‘Love & War’, जिसमें विकी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे. यह फिल्म 2026 में रिलीज़ होगी और इसमें विकी का किरदार एक इमोशनल और इंटेंस ज़ोन में होगा. ‘तख्त’करण जौहर की महत्वाकांक्षी पीरियड ड्रामा है, जिसमें विकी मुगल काल के एक प्रमुख किरदार में दिखेंगे. इसके अलावा विकी कौशल ‘महावतार’ नाम की फिल्म में भगवान परशुराम का किरदार निभाने जा रहे हैं. इस पौराणिक किरदार में उनका लुक और अभिनय दर्शकों को ज़रूर चौंकाएगा.
ये भी पढ़ें- शहबाज-मुनीर की टेंशन बढ़ाने अमेरिका से आ रहे 'अपाचे' हेलीकॉप्टर, पाकिस्तान की सीमा पर होंगे तैनात