Shah Rukh Khan King: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में अगर किसी एक नाम ने फैंस की धड़कनें बढ़ा रखी हैं, तो वह है शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’. बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म की आधिकारिक घोषणा शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर की गई थी और तभी से ‘किंग’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन हाल ही में मेकर्स की ओर से मिले एक संकेत ने फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं.
And….
— Siddharth Anand (@justSidAnand) January 17, 2026
सुहाना खान की बड़ी स्क्रीन पर एंट्री
‘किंग’ को लेकर चर्चा की एक बड़ी वजह यह भी है कि इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं. सुहाना की पहली थिएटर रिलीज होने वाली यह फिल्म उनके करियर के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. इसी वजह से फैंस न सिर्फ शाहरुख खान, बल्कि सुहाना खान को भी सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं.
the date..
— Siddharth Anand (@justSidAnand) January 18, 2026
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का क्रिप्टिक इशारा
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसने ‘किंग’ की रिलीज डेट को लेकर अटकलों को और तेज कर दिया. उन्होंने अपने X अकाउंट पर पहले एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें सिर्फ लिखा था, “और…”. इस पोस्ट में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन फैंस ने इसे किसी बड़े ऐलान का संकेत मान लिया.
इसके बाद सिद्धार्थ आनंद ने एक और पोस्ट किया, जिसमें सिर्फ एक शब्द लिखा था, “तारीख…”. इन दो क्रिप्टिक पोस्ट्स के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि शायद मेकर्स जल्द ही ‘किंग’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान करने वाले हैं.
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं
सिद्धार्थ आनंद की इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. एक फैन ने कमेंट किया, “रिलीज डेट लोड हो रही है.” वहीं दूसरे ने लिखा, “किंग… अब इसे रिवील कर दो.”
कुछ फैंस ने संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर भी कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, “कहीं किंग का क्लैश प्रभास की ‘स्पिरिट’ से तो नहीं होने वाला?” जबकि एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “अब किंग की अनाउंसमेंट के साथ बाकी फिल्मों की रिलीज डेट में भी बदलाव देखने को मिलेगा. Auraaa.”
रिलीज डेट को लेकर बढ़ती उम्मीदें
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन निर्देशक की इन पोस्ट्स ने यह साफ कर दिया है कि किसी बड़े ऐलान की तैयारी चल रही है. शाहरुख खान के फैंस अब बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब ‘किंग’ की रिलीज डेट से जुड़ा सस्पेंस आखिरकार खत्म होगा.
ये भी पढ़ें- बीते 24 घंटे पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक... सिंगूर में बोले पीएम मोदी, पहली वंदे भारत स्लीपर को दिखाई हरी झंडी