Shilpa Shetty Raj Kundra fraud case: बॉलीवुड की ग्लैमर दुनिया से लेकर कोर्टरूम की सख्ती तक, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की ज़िंदगी फिलहाल चर्चाओं में है, और वजह है 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का केस, जिसमें दोनों पति-पत्नी आरोपी हैं.
राज और शिल्पा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अक्टूबर के पहले हफ्ते में थाईलैंड के फुकेट में छुट्टियां बिताने की अनुमति मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने साफ शब्दों में कह दिया कि अभी राहत मुमकिन नहीं. हाईकोर्ट ने इस मामले में तत्काल यात्रा की इजाज़त देने से इनकार कर दिया है.
वकीलों की दलील और सरकारी पक्ष का जवाब
दंपति की तरफ से पेश हुए वकीलों, निरंजन मुंदरगी और केरल मेहता ने कोर्ट को बताया कि दोनों ने अतीत में भी विदेश यात्राएं की हैं और हमेशा जांच में सहयोग किया है. लेकिन सरकारी वकील मनकुंवर देशमुख का पक्ष कुछ और ही कहता है. उन्होंने कोर्ट को बताया कि दोनों पर गंभीर आर्थिक अपराध के दो केस लंबित हैं, इसलिए विदेश यात्रा की अनुमति देना जोखिम भरा हो सकता है.
अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को
कोर्ट की बेंच ने ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) को निर्देश दिया है कि वह 8 अक्टूबर तक इस याचिका पर अपना जवाब दाखिल करे. तब तक कोर्ट ने शिल्पा-राज को किसी भी यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
कई देशों की यात्रा का रखा था प्रस्ताव
शिल्पा और राज की याचिका सिर्फ फुकेट तक सीमित नहीं थी. उन्होंने कोर्ट को बताया कि भविष्य में वे:
धोखाधड़ी का मामला क्या है?
आपको बता दें, अगस्त 2025 में मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ एक FIR दर्ज की थी. आरोप है कि दोनों ने निवेश के नाम पर कई लोगों से मिलाकर लगभग 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की. इस केस के सिलसिले में सितंबर में दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था, ताकि वे देश से बाहर न जा सकें.
यह भी पढ़ें- GST Collection में जबरदस्त उछाल, 1.89 लाख करोड़ रुपए से भर गया सरकारी खजाना, 9% से ज्यादा बढ़ा रेवेन्यू