Shiv Nadar बने भारत के सबसे बड़े परोपकारी, रोज़ 7.4 करोड़ रुपये दान करते हैं

Shiv Nadar becomes Indias biggest philanthropist

भारत के उद्योगपतियों में समाजसेवा की भावना लगातार मजबूत हो रही है. एडलगिव-हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2025 (EdelGive Hurun India Philanthropy List 2025) के अनुसार, देश के 191 सबसे अमीर व्यक्तियों ने 2024-25 में कुल ₹10,380 करोड़ का दान किया. इस सूची में एक बार फिर HCL टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नाडर ने शीर्ष स्थान हासिल किया है.