Shivraj Singh Chouhan ने बारां, झालावाड़, कोटा के लिए अब कर दिया है ये बड़ा ऐलान, प्रदेशवासियों को दी सौगात

जयपुर। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राजस्थान के लिए 3 हजार 473 करोड़ रुपए की लागत से 2 लाख 89 हजार 355 नवीन आवास निर्माण तथा कृषि विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं कृषि उन्नत योजना के लिए 340 करोड़ 59 लाख रुपए की स्वीकृति के पत्र सौंपे।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बारां की कृषि उपज मंडी में बारां-झालावाड़ के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। उनकी पहल पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का गायन हुआ।

उन्होंने कहा कि बारां, झालावाड़, कोटा के कृषि क्षेत्र में विकास का रोडमैप बनाया जाएगा। इससे किसान नई फसलों की पैदावार कर सकेंगे और उनकी आमदनी बढ़ेगी। इन जिलों के लिए खेत से प्रोसेसिंग तक और प्रोसेसिंग से निर्यात तक नई वैल्यू चेन राज्य सरकार के सहयोग से बनाई जाएगी। जिससे कृषि उत्पादों का उत्पादन बढ़ सके और मार्केटिंग व एक्सपोर्ट के जरिए दुनिया के बाजारों तक इनकी पहुंच बने।

देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का सपना पूरा हुआ
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प से देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का सपना पूरा हुआ है तथा अब और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएंगी। महिलाओं को अब तक 13 हजार 461 करोड़ रुपए स्वरोजगार के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। वहीं, राजस्थान में राजीविका के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाया जा रहा है जिसके तहत 32 लाख लखपति दीदी बनाई जाएंगी।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें