बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने आखिरकार अपने और राइटर राहुल मोदी के बीच चल रही रिलेशनशिप की खबरों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. इस वीडियो को श्रद्धा ने न सिर्फ एक मजेदार अंदाज़ में पोस्ट किया, बल्कि इसके ज़रिए उन्होंने यह भी इशारा कर दिया कि उनका रिश्ता अब महज अफवाह नहीं रहा.
वीडियो में श्रद्धा कपूर अपने चिर-परिचित चुलबुले अंदाज़ में दिखाई दीं, जहां वो राहुल के साथ कुछ खास पल शेयर कर रही हैं. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ऐसा हट सुनने वाला किसके पास है? और ऊपर टेक्स्ट में जोड़ा गया कोई ऐसा ढूंढो जो ऐसे नखरे उठा पाए. यह अंदाज़ा लगाने में देर नहीं लगी कि यह महज एक कैप्शन नहीं, बल्कि एक प्यार भरा इज़हार था.
बीते साल से साथ हैं श्रद्धा-राहुल
श्रद्धा और राहुल के रिश्ते की चर्चा सबसे पहले 2024 की शुरुआत में तब शुरू हुई थी जब दोनों को एक डिनर डेट के बाद मुंबई की सड़कों पर एक साथ देखा गया था. इसके बाद यह जोड़ी कई खास मौकों पर एक साथ दिखाई दी फिर चाहे वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी हो या फिर किसी फिल्म की स्क्रीनिंग. अब श्रद्धा ने खुद सामने आकर इस रिश्ते को स्वीकार किया है तो फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है.
अपनी शर्तों पर जीती हैं श्रद्धा
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मुखर रही हैं. वह अपने रिश्तों को लेकर न तो छिपती हैं और न ही दिखावे की कोशिश करती हैं. सोशल मीडिया पर कई बार वो राहुल के साथ अपनी बॉन्डिंग के हिंट देती रही हैं – और अब यह वीडियो उनके रिश्ते की पुष्टि की तरह सामने आया है.
फैंस का प्यार बरकरार
श्रद्धा और राहुल की जोड़ी को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस दोनों की क्यूट केमिस्ट्री और मस्ती भरे लम्हों को खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूज़र्स ने कमेंट कर लिखा ये रिश्ता ऑफिशियल हो गया! श्रद्धा का Rahul वाला हट बहुत प्यारा है!
क्या कहता है यह इशारा?
भले ही श्रद्धा ने सीधे तौर पर “मैं रिलेशनशिप में हूं” नहीं कहा हो, लेकिन उनका यह वीडियो और उसका अंदाज़ यह जताने के लिए काफी है कि राहुल मोदी अब सिर्फ एक रूमर्ड बॉयफ्रेंड नहीं रहे.
यह भी पढ़ें: 'कोई अपनी लड़की नहीं देगा', कुनिका ने अभिषेक बजाज पर बिग बॉस के घर में किया पर्सनल अटैक