विशाखापत्तनम में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का भव्य आयोजन, 2 दिनों तक 1 करोड़ बार पढ़े जाएंगे मंत्र

विशाखापत्तनम स्थित ऋषिकोंडा में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में देश की प्रगति, विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ प्रारम्भ हुआ.    

Shri Vidya Koti Kumkumarchan Mahayagya started in Visakhapatnam
Image Source: Social Media

विशाखापत्तनम स्थित ऋषिकोंडा में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में देश की प्रगति, विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ प्रारम्भ हुआ.    

पूरे विधि विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ. 5 हज़ार से अधिक सुहासिनी महिलायें और श्रद्धालु श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को 2 दिनों तक 1 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन किया जाएगा. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 34 प्रमुख शहरों में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है.

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के विकास की गति और बढ़े इसके लिए माता ललिता देवी से विशेष प्रार्थना है. माता से आकांक्षा है की हमारा देश विश्वगुरु बने. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आने वाला समय हमारे देश का ही है. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म हमारी ताक़त है. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जो व्यक्ति धर्म के साथ रहेगा वह सदैव न्याय पथ पर चलेगा. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश विकास के पथ पर बहुत आगे बढ़ चुका है.   

आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीवीएन माधव ने कहा की पूरे देश में लीक कल्याण के ध्येय से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में माता ललिता का भव्य अनुष्ठानों रहा है. आंध्र प्रदेश में यह दूसरा महाआयोजन हुआ है. श्री माधव ने कहा की देश आगे बढ़ रहा है इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है.

टीडीपी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मथुकुमिल्ली श्रीभारत ने कहा की देश निर्माण हेतु सबको मिलकर काम करना है. श्रीभारत ने कहा की विशाखापत्तनम में इतना भव्य आयोजन हो रहा है मुझे व्यक्तिगत प्रसन्नता है. श्रीभारत ने कहा की सबको मिलकर देश को विश्वगुरु बनाने हेतु काम करना है.

टीडीपी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने कहा की सनातन धर्म में सबका सम्मान है. आंध्र प्रदेश धर्म नगरी है यहां स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के द्वारा इतना बड़ा आयोजन हो रहा है इससे हम सभी गौरान्वित हैं.

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की मां भारती के वैभव के वृद्धि हेतु हम समर्पित भाव से काम करते रहेंगे. श्री सिंह ने कहा की हम धर्म ध्वज के साथ राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ को संपन्न कराने हेतु प्रयासरत हैं.

ये भी पढ़ें: गोवा में स्थापित हुई विश्व की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा, पीएम मोदी ने किया अनावरण