क्या टेस्ट मैच खेल सकते हैं शुभमन गिल? BCCI ने हेल्थ पर दिया बड़ा अपडेट

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की चोट ने टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों की चिंता बढ़ा दी थी. अब बीसीसीआई की ओर से आई ताज़ा मेडिकल अपडेट ने कुछ राहत जरूर दी है.

Shubhman Gill Neck Injury Health Update know will play or not
Image Source: Social Media

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की चोट ने टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों की चिंता बढ़ा दी थी. अब बीसीसीआई की ओर से आई ताज़ा मेडिकल अपडेट ने कुछ राहत जरूर दी है, क्योंकि गिल का गुवाहाटी के लिए रवाना होना तय हो गया है. हालांकि दूसरे टेस्ट में उनका खेलना अब भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

बीसीसीआई मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि शुभमन गिल उपचार पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी को देखते हुए फैसला लिया गया कि वे 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी की यात्रा करेंगे. हालांकि, उनका खेलना मेडिकल टीम की अंतिम रिपोर्ट पर निर्भर करेगा, और टेस्ट शुरू होने से पहले तक उन पर लगातार नजर रखी जाएगी.

कोलकाता टेस्ट में कैसे लगी चोट?

कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दूसरे दिन (15 नवंबर) शुभमन गिल वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे.साइमन हार्मर की गेंद पर शानदार स्वीप लगाकर चौका जड़ने के बाद वे अचानक अपनी गर्दन पकड़कर दर्द से कराह उठे.सिर्फ 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा.चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें उसी दिन अस्पताल ले जाया गया और निगरानी में रखा गया.अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन वे दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए.

पहली हार से shaken टीम इंडिया

कोलकाता टेस्ट में भारत केवल 124 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था, पर भारतीय बल्लेबाजों की कमजोर बैटिंग ने मैच को अफ्रीका की झोली में डाल दिया.15 साल बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय जमीन पर टेस्ट जीत दर्ज की.

अगर गिल फिट नहीं हुए तो क्या होगा?

गुवाहाटी टेस्ट में शुभमन गिल उपलब्ध नहीं रहे, तो कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत संभालेंगे.गिल की खाली हुई नंबर-4 पोज़िशन पर दो संभावित विकल्प सामने हैं. साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, दोनों ही युवा बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं.

दक्षिण अफ्रीका की रणनीति

अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा अब गुवाहाटी में कम से कम ड्रॉ सुरक्षित कर सीरीज जीतने पर नज़रें लगाए हुए हैं.भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ सीरीज बचाने का ही नहीं, बल्कि कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस और प्लेइंग-XI के संतुलन का भी बड़ा इम्तिहान होगा.

यह भी पढ़ें: भारत की दमदार जीत, ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री; नया, अनूठा और पूरी तरह अलग अंदाज़