IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल ने एक और शानदार शतक लगाकर न सिर्फ अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस यादगार पारी के साथ उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो इससे पहले रोहित शर्मा के पास था.
शुभमन गिल ने 177 गेंदों में शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का 10वां शतक रहा. खास बात यह रही कि उनके सभी शतक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान आए हैं, जो इस बात को साबित करता है कि उन्होंने बड़े मंच पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. गिल अब WTC में 10 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले रोहित शर्मा के नाम 9 शतक थे, जो अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं.
Test Century No. 1️⃣0️⃣ for Shubman Gill 💯
— BCCI (@BCCI) October 11, 2025
5️⃣th Test ton in 2025 🫡
Most Test runs for him in a calendar year 🙌
The #TeamIndia captain's superb run goes on 👌
Updates ▶ https://t.co/GYLslRzj4G#INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/gQ6UzGyn61
टॉप भारतीय बल्लेबाज, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में
गिल के बाद इस लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे और यशस्वी जायसवाल तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 7 शतक हैं. केएल राहुल और ऋषभ पंत ने 6-6 शतक लगाए हैं और चौथे स्थान पर हैं. विराट कोहली और रवींद्र जडेजा संयुक्त रूप से 5-5 शतक के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं.
कप्तान के रूप में गिल का जलवा
गिल ने इंग्लैंड सीरीज से टेस्ट टीम की कमान संभाली थी और कप्तान बनने के बाद उनका बल्ला और ज्यादा प्रभावशाली हो गया है. बतौर कप्तान अब तक खेले गए 7 टेस्ट मैचों में वह 5 शतक लगा चुके हैं. इनमें से चार उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने शतकीय पारी खेली है.
विराट कोहली की बराबरी
इस शतक के साथ शुभमन गिल ने एक और खास उपलब्धि हासिल की है. बतौर भारतीय कप्तान एक कैलेंडर वर्ष में 5 टेस्ट शतक लगाने के मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है. विराट ने यह कारनामा दो बार किया था, और अब गिल भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
निरंतरता का प्रतीक
शुभमन गिल का यह प्रदर्शन भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक संकेत है. युवा नेतृत्व में टीम को स्थिरता मिल रही है और गिल खुद भी बतौर बल्लेबाज नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. खासकर WTC जैसे दबावपूर्ण टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना, उनकी मानसिक दृढ़ता और तकनीकी मजबूती को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें- क्या अंपायर ने फैसला लेने में कर दी जल्दबाजी? यशस्वी जायसवाल के नॉटआउट पर उठे सवाल; देखें VIDEO