Skoda Kushaq 2026 Teaser Launched: स्कोडा इंडिया ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज़ एसयूवी कुशाक के अपडेटेड अवतार को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. कंपनी ने 2026 Skoda Kushaq फेसलिफ्ट का पहला टीज़र जारी किया है, जिसमें कार को ग्रीन कलर के कवर में पेश किया गया है. भले ही लॉन्च डेट और पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई हो, लेकिन इतना साफ है कि आने वाली कुशाक पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक और एडवांस फीचर्स के साथ दस्तक देने वाली है. अच्छी खबर यह है कि तकनीकी रूप से इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा.
2026 कुशाक फेसलिफ्ट के डिजाइन में हल्के लेकिन असरदार बदलाव देखने को मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि इसके फ्रंट लुक में स्कोडा की नई सबकॉम्पैक्ट SUV काइलैक (Kylaq) से इंस्पिरेशन ली जाएगी. इसमें नया डिजाइन किया गया फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलैम्प्स, बड़ा फॉग लैंप हाउसिंग और कोडिएक से प्रेरित कनेक्टेड DRLs शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, एसयूवी में ब्लैक अलॉय व्हील्स, बदला हुआ रियर बम्पर और कनेक्टेड टेललैंप्स जैसे एलिमेंट्स इसे ज्यादा मॉडर्न अपील देंगे.
केबिन में होंगे बड़े फीचर अपग्रेड ( Skoda Kushaq 2026 Feature)
नई Skoda Kushaq 2026 का इंटीरियर पहले से ज्यादा टेक-लोडेड और आरामदायक होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी, 360 डिग्री कैमरा और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है.इसके साथ ही वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, नए इंटीरियर ट्रिम्स और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री जैसी सुविधाएं भी शामिल की जा सकती हैं, जो इसे सेगमेंट में और मजबूत बनाएंगी.
इंजन और ट्रांसमिशन रहेंगे पहले जैसे ( Skoda Kushaq 2026 Specifications)
मैकेनिकल तौर पर 2026 कुशाक फेसलिफ्ट में किसी बदलाव की संभावना नहीं है. इसमें मौजूदा 1.0 लीटर TSI पेट्रोल और 1.5 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन ही दिए जाएंगे.1.0 लीटर इंजन 115 bhp की पावर और 178 Nm टॉर्क देता है, जबकि 1.5 लीटर इंजन 150 bhp की ताकत और 250 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT शामिल रहेंगे.
कीमत और मुकाबला (Skoda Kushaq 2026 Price )
फीचर्स और डिजाइन में किए गए अपडेट्स के चलते 2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट की कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. फिलहाल यह एसयूवी 10.66 लाख रुपये से 18.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की रेंज में उपलब्ध है.लॉन्च के बाद अपडेटेड कुशाक का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर और टाटा सिएरा जैसी पॉपुलर मिड-साइज़ एसयूवी से होगा.
यह भी पढ़ें: Hyundai का धमाकेदार ऑफर! Exter से लेकर Creta तक... इन गाड़ियों पर मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट