Smriti Mandhana-Palaash Muchhal: वर्ल्ड कप चैंपियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के बीच हाल ही में बढ़ते विवाद ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. शादी की तारीख पोस्टपोन होने के बाद अब दोनों की ओर से इंस्टाग्राम बायो में बदलाव करने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या ये कपल फैंस को जल्द कोई खुशखबरी देने वाला है.
काफी समय से स्मृति और पलाश की शादी चर्चा का विषय रही है. पहले तो यह खबर आई कि दोनों की शादी के तैयारियां हो रही थीं, लेकिन बाद में इस समारोह को पोस्टपोन कर दिया गया. सिंगर पलाश मुच्छल के परिवार ने सोशल मीडिया पर इसकी वजह बताते हुए कहा था कि क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ाई गई है. अब जब स्मृति के पिता की तबीयत में सुधार हो गया है, तो इस खबर के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है कि क्या शादी अब जल्दी हो सकती है?
इंस्टाग्राम पर नया बदलाव और गपशप
हाल ही में, इस कपल ने अपने इंस्टाग्राम बायो में एक अजीब बदलाव किया है. दोनों ने अपने बायो में ईविल आई (Evil Eye) इमोजी डाली है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठने लगे हैं. इस इमोजी के साथ लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि क्या ये किसी प्रकार का संकेत है कि दोनों का रिश्ता अभी भी मजबूत है और शादी जल्द ही हो सकती है?
विवादों में घिरी शादी
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी के संबंध में कई अफवाहें भी फैल चुकी हैं. सोशल मीडिया पर यह खबरें वायरल हुईं कि शादी से ठीक एक दिन पहले स्मृति ने पलाश को एक कोरियोग्राफर के साथ रंगे हाथों पकड़ा था. यह कोरियोग्राफर स्मृति के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए उन्हें डांस सिखाने आई थी. हालांकि, रिपब्लिक भारत इन अफवाहों की पुष्टि नहीं करता है और ना ही इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.
क्या कपल की शादी अब भी है संभव?
इन सभी अफवाहों और विवादों के बीच, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का एक साथ सोशल मीडिया पर इमोजी का उपयोग करना यह संकेत दे सकता है कि उनका रिश्ता ठीक है और वह जल्द ही अपनी शादी की योजना पर काम कर रहे हैं. दोनों के फैंस अब भी यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि दोनों का प्रेम और शादी में किसी तरह का कोई बड़ा संकट नहीं आएगा.
यह भी पढ़ें: अब कैसी है शुभमन गिल की तबियत? कब तक होगी वापसी, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया अपडेट