भारतीय महिला क्रिकेट की पोस्टर गर्ल और वर्ल्ड कप विजेता स्मृति मंधाना पिछले दिनों अपने खेल नहीं, बल्कि निजी रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं. 23 नवंबर को वह अपने होमटाउन सांगली में सिंगर–कंपोज़र पलाश मुच्छल संग शादी करने वाली थीं, लेकिन समारोह अचानक टाल दिया गया. तब से लगातार तरह-तरह की खबरें और अफवाहें फैल रही थीं, और अब इन सबके बीच स्मृति का पहला सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जिसने फैंस की बेचैनी और बढ़ा दी है.
पलाश मुच्छल के परिवार का कहना है कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत ख़राब होने के कारण शादी टालने का फैसला लिया गया. पर सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स का दावा है कि “शादी से एक दिन पहले पलाश ने कथित तौर पर स्मृति को धोखा दिया”, जिसकी वजह से रिश्ता टूट गया. हालांकि, इन आरोपों की अब तक किसी भी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है.
पहला पोस्ट और गायब इंगेजमेंट रिंग ने बढ़ाई हलचल
शादी रुकने और चीटिंग अफवाहों के बीच स्मृति ने जो पहला पोस्ट साझा किया, वह एक ब्रांडेड एड का वीडियो था. लेकिन वीडियो में फैंस को दो बातें चौंकाने वाली लगीं. स्मृति के हाथ में इंगेजमेंट रिंग नहीं दिखी. उनका मूड बेहद उदास और थका-थका नज़र आया. इसी के बाद सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई कि क्या वास्तव में उनका रिश्ता खत्म हो चुका है. कुछ फैंस ने यह भी लिखा कि एड शायद सगाई से पहले शूट हुआ होगा, इसलिए न रिंग दिख रही है और न मेहंदी.
आप ठीक हैं ना? फैंस ने कही ये बात
वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रियाएं साफ दिखाती हैं कि वे स्मृति के लिए काफी चिंतित हैं.एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “स्मृति दी, आप ठीक हैं? आपको देखकर अच्छा लगा, लेकिन मन उदास है.” दूसरे फैन ने कमेंट किया—“शादी जाए भाड़ में… आप बस क्रिकेट खेलो, हम आपके साथ हैं.”वहीं एक यूजर ने लिखा—“चेहरे पर मुस्कान है, लेकिन आंखों में उदासी है.”
क्या पलाश ने किया धोखा? Reddit पर क्या दावा हुआ
एक Reddit यूज़र का कहना है कि स्मृति ने शादी से एक दिन पहले पलाश को अपने वेडिंग कोरियोग्राफर के साथ पकड़ लिया था. इसी के बाद एक लड़की ने भी पलाश की कथित “फ्लर्टी चैट्स” लीक कर दीं. ये दावे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, लेकिन किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं है.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: विशाखापट्टनम में प्रैक्टिस मैच...नहीं पहुंचे विराट और रोहित