Shimla Snowfall: हिमाचल प्रदेश में सर्दी ने अपने पूरे रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. राजधानी शिमला में इस सर्दी के मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पूरे शहर का नज़ारा बदल गया. शिमला के अलावा मनाली, चंबा और नारकंडा जैसे इलाकों में भी बर्फ गिरने से पहाड़ों और सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई है. मौसम विभाग की पहले से जारी चेतावनी एक बार फिर सही साबित हुई है.
बर्फबारी के बाद शिमला पहुंचे पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला. पहाड़, पेड़ और सड़कें पूरी तरह बर्फ से ढक गईं, वहीं सड़कों के किनारे खड़ी गाड़ियों की छतों पर भी बर्फ जम गई. ठंड बढ़ने के बावजूद बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक सड़कों और पर्यटन स्थलों पर नजर आए.