'Son Of Sardar 2' के इस एक्टर को लड़की ले जाने लगी लेडीज वॉशरूम, अजय देवगन ने बताया किस्सा

बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं. फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा.

Son Of Sardar 2 Ajay devgan Deepak Dobriyal bollywood news
Image Source: Instagram

Son Of Sardar 2: बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं. फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा, लेकिन इन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है एक किरदार, दीपक डोबरियाल का! इस बार दीपक ने कुछ ऐसा किया है कि सेट से लेकर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ तक उनकी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही. दरअसल, इस सीक्वल फिल्म में दीपक डोबरियाल एक महिला के गेटअप में नजर आने वाले हैं. और यही नहीं, उन्होंने शूटिंग के बाद भी उसी लुक में होटल, रेस्टोरेंट और यहां तक कि वॉशरूम तक की सैर कर डाली. हाल ही में जब पूरी स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो पर पहुंची तो वहां इस मजेदार किस्से पर ठहाकों की बरसात हो गई.

दीपक डोबरियाल ने इस किस्से की पुष्टि की

अजय देवगन ने हंसते हुए बताया कि दीपक, महिला का गेटअप किए बिना कपड़े बदले सीधे डिनर पर चले जाते थे. रवि किशन ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि सेट पर मौजूद विदेशी बॉडीगार्ड्स तक दीपक की ओर खिंचे चले आते थे, उन्हें असली महिला समझकर दिल दे बैठे थे. इस बीच दीपक डोबरियाल ने खुद भी इस किस्से की पुष्टि की और बताया कि पार्टी के दिन उनका होटल काफी दूर था, रेस्टोरेंट बीच में पड़ता था, तो समय बचाने के लिए वे उसी रूप में पहुंच गए. मजेदार मोड़ तब आया जब वे मेंस वॉशरूम चले गए और वहां मौजूद लोग चौंक गए. इसी दौरान एक असली महिला, जो गलती से वॉशरूम में घुस गई थी, उन्हें भी महिला समझ बैठी और लेडीज वॉशरूम की ओर खींचने लगी. तभी अजय देवगन ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, "नहीं नहीं, ये लड़का है."

फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ी

इस अनोखे अनुभव ने दर्शकों में फिल्म को लेकर और उत्सुकता बढ़ा दी है. मृणाल ठाकुर, रवि किशन और कुब्रा सैत जैसे सितारों से सजी ‘सन ऑफ सरदार 2’ अजय देवगन की सुपरहिट 2012 की फिल्म का सीक्वल है और इसका निर्देशन एक बार फिर अश्विनी धीर ने किया है. कॉमेडी, एक्शन और मस्ती से भरपूर यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. और अगर ट्रेलर और किस्सों से अंदाजा लगाया जाए, तो ये फिल्म दर्शकों के लिए हंसी और रोमांच का जबरदस्त तड़का लेकर आने वाली है. 

ये भी पढ़ें- गाजा में फिर बड़ा हमला करेगा इजरायल, शरणार्थी शिविर दीर अल-बला को खाली करने का निर्देश, मचेगी तबाही!