बॉलीवुड की मोस्ट लव्ड जोडियों में से एक—सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद भी अपनी मजेदार केमिस्ट्री से फैन्स का दिल जीत रहे हैं. दोनों भले ही पति-पत्नी हों, लेकिन दोस्ताना नोकझोंक और चुटकी लेने का अंदाज़ उन्हें और भी रिलेटेबल बना देता है. हाल ही में शेयर किए गए सोनाक्षी के नए व्लॉग में जहीर ने उनके ‘धर्म परिवर्तन’ को लेकर ऐसा मजेदार कमेंट किया कि सोशल मीडिया हंसते-हंसते लोटपोट हो गया.
अपने व्लॉग में सोनाक्षी बताती हैं कि वे दोनों इस समय अबू धाबी में हैं. यह यात्रा उनके लिए खास है क्योंकि अबू धाबी टूरिज़्म ने उन्हें यहां की खूबसूरती एक्सप्लोर करने के लिए आमंत्रित किया है. सोनाक्षी बेहद उत्साहित नज़र आईं और बताया कि उनके लिए शानदार इंतजाम किए गए हैं.
सोनाक्षी पहली बार जाएंगी मस्जिद
व्लॉग में सोनाक्षी खुश होकर कहती हैं कि वह पहली बार किसी मस्जिद में जाने वाली हैं. वह मंदिर और चर्च पहले देख चुकी हैं, लेकिन मस्जिद की यात्रा उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव है. और जैसे ही यह बात सामने आई—जहीर की मजाकिया टिप्पणी ने माहौल हल्का कर दिया.
कन्वर्ट नहीं करवा रहा!
सोनाक्षी के मस्जिद जाने को लेकर जहीर मजाक करते हुए कहते हैं. साफ बता दूं, मैं उसे वहां कन्वर्ट कराने नहीं ले जा रहा हूं! बस, खूबसूरत जगह दिखाने जा रहे हैं. जैसे मंदिर-चर्च देखते हैं, वैसे ही मस्जिद देखने जा रहे हैं. उनकी इस बात पर सोनाक्षी ने भी मजे लेते हुए कहा स्पेशल मैरिज एक्ट, जिंदाबाद. दोनों की यह प्यारी नोकझोंक व्लॉग की हाइलाइट बन गई.
ग्रीन फ्लैग हसबैंड
इस पर सोशल मीडिया फैंस ने खुशी जाहिर की और कहा कि जैसे ही यह व्लॉग ऑनलाइन आया, फैन्स जहीर की सोच और उनके व्यवहार की तारीफ करते नहीं थके.कमेंट्स में लोग लिखने लगे कि जहीर is a green flag. Best husband goals. कई फैन्स ने कहा कि दोनों की बॉन्डिंग एकदम खूबसूरत और पॉजिटिव वाइब देती है.
शादी और ट्रोलिंग, सबके बीच मजबूत रहा रिश्ता
सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी. अलग धर्म में शादी करने पर सोनाक्षी को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन कपल ने हमेशा संतुलित और प्यार भरा रुख दिखाया. बीच में सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरें भी उड़ने लगी थीं, जिन्हें उन्होंने पूरी तरह अफवाह बताया.
यह भी पढ़ें: Disorientation जिसके कारण गोविंदा की तबियत हुई थी खराब, जानें क्या है ये और लक्षण