सोनाक्षी सिन्हा और उनके भाईयों के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी कजिन पूजा रुपारेल ने, बताया असली सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ महीनों से अपनी शादी और फैमिली रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ उन्होंने अपने प्यार जहीर इकबाल के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज़ रही कि उनकी शादी के बाद सिन्हा फैमिली में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

Sonakshi Sinha rumors spreads brother is not happy with marriage reveals
Image Source: Social Media

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ महीनों से अपनी शादी और फैमिली रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ उन्होंने अपने प्यार जहीर इकबाल के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज़ रही कि उनकी शादी के बाद सिन्हा फैमिली में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. खासकर यह दावा किया जा रहा था कि उनके भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा इस रिश्ते से खुश नहीं हैं. लेकिन अब इन अफवाहों पर उनकी कजिन पूजा रुपारेल ने चुप्पी तोड़ दी है और परिवार के रिश्तों की सच्चाई सामने रखी है.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूजा रुपारेल ने स्पष्ट किया कि सोनाक्षी और उनके भाइयों के बीच किसी भी तरह की दूरियां नहीं हैं. उन्होंने कहा, कि मैं यहां गॉसिप करने नहीं आई हूं. मैं जहीर से मिली हूं, वो बहुत मज़ेदार और अच्छे इंसान हैं. मुझे नहीं समझ आता कि लोग इतने खाली क्यों हैं कि ऐसी बातें करने में वक्त बर्बाद करते हैं.पूजा ने आगे बताया कि अगर सोनाक्षी और लव के बीच सच में अनबन होती, तो वे दोनों ‘निकिता रॉय’ जैसी फिल्म में एक साथ काम नहीं करते. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूरी सिन्हा फैमिली हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में साथ नज़र आई थी, जो यह साबित करता है कि परिवार में किसी तरह का तनाव नहीं है.

“सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करते हैं”

पूजा रुपारेल ने सोनाक्षी और उनके पति जहीर इकबाल के रिश्ते की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच सच्चा प्यार और गहरा कम्फर्ट है.उनके शब्दों में सोनाक्षी और जहीर के बीच बहुत अच्छा बॉन्ड है. वो एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करते हैं. मैंने दोनों को साथ देखा है, और उनके रिश्ते में सच्चाई और अपनापन साफ झलकता है.पूजा ने यह भी बताया कि सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा हमेशा से उन्हें अपने बच्चे की तरह मानती रही हैं और पूरा सिन्हा परिवार बेहद क्लोज-बॉन्डेड है. उन्होंने कहा कि बाहर के लोगों को बस अपनी कहानियां गढ़ने में मज़ा आता है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है.

सोनाक्षी और जहीर की शादी: ट्रोलिंग के बीच प्यार की नई शुरुआत

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को एक निजी समारोह में कोर्ट मैरिज की थी. शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे. हालांकि, इस शादी को लेकर खूब विवाद भी हुआ, क्योंकि सोनाक्षी ने एक मुस्लिम एक्टर से शादी की थी. सोशल मीडिया पर उन्हें इस फैसले के लिए ट्रोल भी किया गया. लेकिन इन सबके बावजूद, सोनाक्षी ने अपने रिश्ते को आत्मविश्वास और प्यार के साथ निभाया. वो अक्सर सोशल मीडिया पर जहीर के साथ अपनी खुशहाल तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं. उनके फोटोज़ फैंस के बीच काफी वायरल होते हैं और उनकी मुस्कान इस बात की गवाह है कि वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं.

अफवाहों के बीच मजबूत हैं फैमिली बॉन्ड्स

पूजा रुपारेल का बयान साफ करता है कि सिन्हा परिवार में किसी भी तरह की दरार नहीं है. सोनाक्षी, लव और कुश के बीच रिश्ता पहले की तरह मजबूत है और परिवार अब भी एकजुट है. मनोरंजन जगत में अफवाहें नई बात नहीं, लेकिन इस बार खुद परिवार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सोनाक्षी और उनके भाइयों के बीच कोई मतभेद नहीं, सिर्फ गलतफहमियों की हवा उड़ाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: रितेश था मेरा भाड़े का पति, तीन करोड़ में हुआ था सौदा, राखी सावंत ने किया खुलासा