नेहा और टोनी से सोनू कक्कड़ ने तोड़ दिया रिश्ता? कहा- बहुत निराश हूं

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की फैमिली को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. इस कारण उनका नाम इस समय सुर्खियों में शुमार है.

नेहा और टोनी से सोनू कक्कड़ ने तोड़ दिया रिश्ता? कहा-  बहुत निराश हूं
Image Source: Social Media

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की फैमिली को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. इस कारण उनका नाम इस समय सुर्खियों में शुमार है. दरअसल सोनू कक्कड़ ने अपनी बहन नेहा और भाई टोनी के साथ रिश्ता तोड़ दिया है. 

अब नेहा और टोनी से कोई रिश्ता नहीं

सोनू कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि  "आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं अब टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं रही. यह फैसला मैंने बहुत दर्द और निराशा के बीच लिया है." हालांकि जैसे ही यह पोस्ट सामने आया इसपर कई लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कई लोगों ने चिंता जताई है. 

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

सोनू के इस पोस्ट के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आने लगे. एक यूजर ने लिखा: "बहुत हैरान हूं, आपको शुभकामनाएं." दूसरे ने पूछा कि "ऐसा क्या हुआ जो ये कदम उठाना पड़ा?" एक यूजर ने लिखा कि  "उम्मीद है कि सब जल्दी ठीक हो जाएगा." इस तरह मिली जुली प्रतिक्रियाएं लोगों की सामने आई है. कुछ लोगों ने इसे PR स्टंट बताया है. 

यह भी पढ़े: सड़क पर सब्जी बेचना, जूते बनाने का काम, मेहनत के बाद मिली सफलता; अब अमीरी देख दंग रह गए फैन्स

क्या ये सिर्फ एक PR स्टंट है?

कुछ लोगों ने शक भी जताया कि ये सब पब्लिसिटी के लिए किया गया हो सकता है. एक यूजर ने लिखा: "कक्कड़ फैमिली ऐसी हरकतों के लिए जानी जाती है. नेहा ने एक बार प्रेग्नेंसी का ड्रामा भी किया था. हो सकता है ये किसी नए म्यूजिक एल्बम का हिस्सा हो. एक और ने लिखा कि "टोनी को सुपरस्टार तो कोई नहीं कहता, ये सब एक ड्रामा लगता है!"

फिलहाल क्या है स्थिति?

इस वक्त सोनू के पोस्ट को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. नेहा और टोनी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लोगों को अब इंतजार है कि नेहा या टोनी इस पर क्या कहेंगे. अगर यह सच है, तो यह वाकई दुखद पारिवारिक मामला है. लेकिन अगर यह सिर्फ प्रचार के लिए किया गया है, तो फैंस इससे जरूर नाराज़ होंगे.