पूर्व भारतीय कप्तान Sourav Ganguly को मिली जान से मारने की धमकी

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है।

पूर्व भारतीय कप्तान Sourav Ganguly को मिली जान से मारने की धमकी

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। खबरों के अनुसार, कुरियर से भेजे गए धमकी भरे पत्र में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव समेत उनकी पत्नी डोना गांगुली और उनके स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई है।

इस संबंध में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गांगुली के परिवार ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, सोमवार को बंगाल क्रिकेट संघ के ऑफिस में एक कूरियर पैकेट पहुंचा। इसमें अंग्रेजी में लिखे दो लेटर मिले। इनमें बेहद आक्रामक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

आपको बता दें कि पूर्व सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली के परिवार को इस तरह के पत्र पिछले छह महीने से लगातार मिल रहे थे। सौरव गांगुली की गितनी देश के दिग्गज क्रिकेटरों में होती है। उन्होंने अपने शानदार खेल के दम पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें