IND vs SA Test, ODI And T20 Series Full Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने 2-1 से वनडे सीरीज गंवाई. वनडे के बाद टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 में भिड़ंत होनी है. वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम इंडिया की नजर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज पर है. साउथ अफ्रीका अपनी पूरी ताकत के साथ भारत दौरे पर आएगी और टेंबा बावुमा की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम मैदान में उतरेगी.
साउथ अफ्रीका का भारत दौरा: कब-क्या होगा?
साउथ अफ्रीका का भारत दौरा 14 नवंबर से शुरू होगा. इस दौरे में कुल तीन फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी. पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज, इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज, और अंत में पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: टेस्ट सीरीज शेड्यूल
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: वनडे सीरीज शेड्यूल
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: टी20 सीरीज शेड्यूल
साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम
साउथ अफ्रीका ने टेस्ट टीम में 15 खिलाड़ियों का नाम घोषित किया है. टीम की कप्तानी टेंबा बावुमा करेंगे. प्रमुख खिलाड़ी हैं कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, रियान रिकल्टन, सेनुरन मुथुसामी, ट्रिस्टन स्टब्स, कगिसो रबाडा और काइल वेरेने.
ये भी पढ़ें: 'ये अंत नहीं शुरुआत है...' गौतम गंभीर ने की रोहित-विराट की जमकर तारीफ, ड्रेसिंग रूम का VIDEO वायरल