अब फ्री में देख पाएंगे Panchayat Season 4, Jio और Airtel का यूजर्स के लिए स्पेशल ऑफर

Jio और Airtel यूज़र्स को अब कुछ खास प्लान्स के साथ अमेजन प्राइम की फ्री मेंबरशिप मिल रही है, वो भी बिना कोई एक्स्ट्रा खर्च किए. मतलब इंटरनेट और एंटरटेनमेंट दोनों का फायदा एक साथ मिलेगा.

special offer for Jio and Airtel users able to watch Panchayat Season 4 for free
Meta AI

पंचायत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. बहुप्रतीक्षित पंचायत सीजन 4 अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. लेकिन जिनके पास प्राइम का सब्सक्रिप्शन नहीं है, उनके लिए भी अब ये सीजन देखना आसान हो गया है. Jio और Airtel यूज़र्स को अब कुछ खास प्लान्स के साथ अमेजन प्राइम की फ्री मेंबरशिप मिल रही है, वो भी बिना कोई एक्स्ट्रा खर्च किए. मतलब इंटरनेट और एंटरटेनमेंट दोनों का फायदा एक साथ मिलेगा.

Airtel यूज़र्स के लिए Amazon Prime का तोहफा

Airtel ने अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स में Amazon Prime का एक्सेस देना शुरू कर दिया है. आइए जानें कौन से हैं ये प्लान्स.

  • ₹1199 प्रीपेड प्लान
  • हर दिन 2.5GB डेटा
  • 84 दिनों के लिए Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन
  • ₹838 प्रीपेड प्लान
  • हर दिन 3GB डेटा
  • 56 दिनों के लिए Amazon Prime Lite का एक्सेस

अगर आप ₹999 या उससे ज्यादा का ब्रॉडबैंड प्लान लेते हैं, तो आपको Amazon Prime की फ्री मेंबरशिप मिलेगी. इसके अलावा Disney Hotstar का भी एक्सेस मिल सकता है.

Jio यूज़र्स भी उठा सकते हैं फ्री Prime का लाभ

Jio ने भी अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे प्लान्स पेश किए हैं, जिनमें Amazon Prime की सुविधा शामिल है, वो भी बिना अलग से कोई शुल्क दिए. 

  • JioFiber ब्रॉडबैंड प्लान्स (₹1299, ₹2499, ₹3999, ₹8499)
  • हाई स्पीड इंटरनेट
  • Amazon Prime की फ्री मेंबरशिप
  • ₹1029 Jio प्रीपेड प्लान
  • इसमें मिलता है Amazon Prime Lite का एक्सेस

अगर आप भी Panchayat Season 4 देखने के लिए उत्साहित हैं लेकिन Prime का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो बस Jio या Airtel का सही प्लान चुनिए और बिलकुल फ्री में इस देसी कॉमेडी-ड्रामा का पूरा मजा उठाइए.

ये भी पढ़ें: Google Maps के इन फीचर्स को इस्तेमाल कर आप भी कहेंगे मौज करा दी! जानें कैसे करें यूज?