सिगरेट सुलगाती तृप्ति...Spirit का फर्स्ट लुक आउट, प्रभास के बदन पर जख्मों के निशान

नए साल के जश्न के बीच निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. घड़ी जैसे ही आधी रात का आंकड़ा पार कर नए साल में दाखिल हुई.

Spirit First Look Out Tripti Dimri Intesed look after animal
Image Source: Social Media

Spirit First Look Out: नए साल के जश्न के बीच निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. घड़ी जैसे ही आधी रात का आंकड़ा पार कर नए साल में दाखिल हुई, वैसे ही वांगा ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया. प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म की पहली झलक सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चा का दौर शुरू हो गया.

यह कोई पहला मौका नहीं है जब संदीप रेड्डी वांगा ने नए साल पर अपने फैंस को चौंकाया हो. इससे पहले रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ के साथ भी उन्होंने इसी अंदाज़ में उत्सुकता बढ़ाई थी. दिलचस्प बात यह है कि ‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक भी उसी कच्ची, रॉ और बेबाक एनर्जी की याद दिला रहा है, जिसके लिए वांगा जाने जाते हैं.

पोस्टर में दिखी प्रभास की रॉ और अनफिल्टर्ड झलक

‘स्पिरिट’ के पहले पोस्टर में प्रभास शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उनका चेहरा कैमरे से दूर है. उनकी पीठ, कंधों और हाथों पर साफ तौर पर चोटों के निशान और पट्टियां बंधी हुई दिखाई देती हैं. लंबे बाल, घनी दाढ़ी और मूंछों में प्रभास का यह लुक इंटरनेट यूजर्स को रणबीर कपूर के ‘एनिमल’ अवतार की याद दिला रहा है. पोस्टर में तृप्ति डिमरी प्रभास की सिगरेट जलाती हुई नजर आती हैं, जबकि प्रभास के एक हाथ में शराब का ग्लास है. पूरा फ्रेम हिंसा, दर्द और बगावती अंदाज़ से भरा हुआ लगता है, जो वांगा की फिल्मों की पहचान बन चुका है. पोस्टर शेयर करते हुए प्रभास ने सिंपल लेकिन दमदार कैप्शन लिखा “Here’s the first poster of #Spirit.”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

पोस्टर सामने आते ही कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया. एक यूजर ने लिखा कि लंबे बालों की वापसी हो गई! ये फिल्म भी काफी डार्क और एज्ड लग रही है. दूसरे यूजर ने लिखा, पावरफुल डायरेक्टर और डार्लिंग एक्टर का कमाल. एक और फैन ने कमेंट किया, 2026 की शुरुआत रिबेल की दहाड़ के साथ हुई. वहीं संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, इसे कहते हैं असली संदीप रेड्डी वांगा फिल्म.

‘स्पिरिट’ को लेकर क्या है खास?

‘स्पिरिट’ को संदीप रेड्डी वांगा ने खुद लिखा, एडिट और डायरेक्ट किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर्स में भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा शामिल हैं. मेकर्स इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम के अलावा मंदारिन, जापानी और कोरियन भाषाओं में भी रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, जिससे इसका ग्लोबल अपील साफ झलकता है. पिछले साल प्रभास के 46वें जन्मदिन पर वांगा ने फिल्म का ऑडियो टीज़र पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया था, जिसने पहले ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. ‘स्पिरिट’ की रिलीज 2026 में तय मानी जा रही है.

विवादों में भी रही ‘स्पिरिट’

‘स्पिरिट’ पिछले साल सुर्खियों में तब आ गई थी जब दीपिका पादुकोण ने वर्किंग आवर्स को लेकर फिल्म से बाहर होने का फैसला किया था. इस मामले में संदीप रेड्डी वांगा ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर एक्ट्रेस की पीआर रणनीति पर सवाल उठाए थे. इसके बाद फिल्म में तृप्ति डिमरी की एंट्री हुई. खास बात यह है कि तृप्ति इससे पहले वांगा की ‘एनिमल’ (2023) में भी नजर आ चुकी हैं. नए साल के साथ रिलीज हुआ ‘स्पिरिट’ का यह फर्स्ट लुक साफ संकेत देता है कि संदीप रेड्डी वांगा एक बार फिर दर्शकों को एक इंटेंस, डार्क और चर्चा में रहने वाली फिल्म देने की तैयारी में हैं.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र की लास्ट फिल्म पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, नम आंखों से बोले- वो एक एहसास थे