SSC CGL 2025: अगर आप केंद्र सरकार की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका सामने आया है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा 2025 के लिए 9 जून को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जो कि 4 जुलाई 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार SSC की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क और करेक्शन फीस
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को आवेदन भरने के बाद ₹100 का शुल्क देना होगा. खास बात यह है कि अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो दो बार करेक्शन करने का मौका मिलेगा. पहले संशोधन के लिए ₹200 और दूसरे के लिए ₹500 शुल्क लिया जाएगा.

परीक्षा की तारीखें
SSC ने बताया है कि CGL 2025 परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इन पदों पर होगी भर्ती:
ये भी पढ़ेंः नई दोस्ती का जमाना, पुरानी दुश्मनी की कहानी — ट्रंप और मस्क की ‘ब्लॉकबस्टर’ लड़ाई