दिल्ली पुलिस, BSF, CRPF, ITBP में बंपर वैकेंसी; यहां जानें आवेदन प्रक्रिया, एज लिमिट समेत हर डिटेल

SSC CPO Vacancy 2025: SSC CPO भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और अगर आप दिल्ली पुलिस या CAPF (BSF, CRPF, CISF, ITBP आदि) में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो ये मौका बिल्कुल मत गंवाइए.

SSC CPO Recruitment 2025 Vacancies in Delhi Police and CAPF Apply Online at ssc.gov.in
Image Source: ANI

SSC CPO Vacancy 2025: SSC CPO भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और अगर आप दिल्ली पुलिस या CAPF (BSF, CRPF, CISF, ITBP आदि) में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो ये मौका बिल्कुल मत गंवाइए. भर्ती प्रक्रिया 30 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 है. इस बार आयोग ने कुल 3073 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसमें 212 पद दिल्ली पुलिस में और 2861 पद CAPF में हैं.

ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया है, और आप फिजिकली फिट हैं, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. ये पद न केवल सरकारी स्थिरता और सम्मान देते हैं, बल्कि एक बेहतरीन करियर ग्रोथ का मौका भी हैं.

SSC CPO सैलरी: पैकेज है जबरदस्त

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से 1,12,400 रुपये तक की बेसिक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा आपको महंगाई भत्ता, HRA, ट्रैवल अलाउंस और मेडिकल बेनिफिट्स भी मिलेंगे. कुल मिलाकर, आपका मासिक पैकेज 1 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन? 

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन
  • आयु सीमा: 20 से 25 वर्ष (SC/ST/OBC को आयु में छूट मिलेगी)
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट: हाइट, चेस्ट और रनिंग जैसे फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट पास करना जरूरी है.
  • आवेदन शुल्क और छूट
  • जनरल/OBC कैंडिडेट्स: ₹100
  • SC/ST/महिला/दिव्यांग उम्मीदवारों: कोई शुल्क नहीं

कैसे करें आवेदन?

  • SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “SSC CPO 2025 Apply” लिंक पर क्लिक करें
  • नया यूज़र हैं तो रजिस्ट्रेशन करें, नहीं तो लॉगिन करें
  • जरूरी जानकारी, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)
  • आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें

ये भी पढ़ें: बिहार में कांस्टेबल और जेल वार्डर के हजारों पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई, जानें सिलेक्शन प्रोसेस