चाहे स्टारकास्ट हो या VFX... नागिन 7 ने जीता व्यूअर्स का दिल, इन बातों के फैंस बने नेटिजंस

Naagin 7 Review: एकता कपूर का बहुप्रतीक्षित सुपरनैचुरल थ्रिलर शो ‘नागिन 7’ आखिरकार टीवी स्क्रीन पर आ चुका है. 27 दिसंबर को इसके पहले एपिसोड का प्रीमियर हुआ और इसके साथ ही सोशल मीडिया से लेकर टीवी दर्शकों के बीच इस शो को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं.

starcast or VFX Naagin 7 won the hearts of the viewers netizens became fans of these things
Image Source: Social Media

Naagin 7 Review: एकता कपूर का बहुप्रतीक्षित सुपरनैचुरल थ्रिलर शो ‘नागिन 7’ आखिरकार टीवी स्क्रीन पर आ चुका है. 27 दिसंबर को इसके पहले एपिसोड का प्रीमियर हुआ और इसके साथ ही सोशल मीडिया से लेकर टीवी दर्शकों के बीच इस शो को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. लंबे इंतजार के बाद लौटे इस पॉपुलर फ्रेंचाइज़ी के नए सीजन से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं और शुरुआती प्रतिक्रियाओं से साफ है कि मेकर्स ने ऑडियंस को बांधे रखने में कामयाबी हासिल की है.

‘नागिन 7’ के पहले ही एपिसोड ने दर्शकों पर मजबूत असर छोड़ा है. कहानी, विजुअल्स और किरदारों की एंट्री ने फैंस को उत्साहित कर दिया है. सोशल मीडिया पर लगातार शो को लेकर रिव्यू और रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जिनमें ज्यादातर दर्शक इसे अब तक के बेहतर ओपनिंग एपिसोड्स में से एक बता रहे हैं. सालभर के इंतजार के बाद जब शो ने वापसी की, तो ऑडियंस ने इसे हाथोंहाथ लिया.

प्रियंका चाहर चौधरी ने जीता दर्शकों का दिल

इस सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आ रही हैं और पहले ही एपिसोड से उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. ‘पूर्वी’ के किरदार में उनकी सादगी, मासूमियत और भावनात्मक गहराई को दर्शकों ने खूब सराहा है.

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रियंका की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि उन्हें शो से ज्यादा उम्मीद नहीं थी, लेकिन कहानी और प्रियंका की परफॉर्मेंस ने उन्हें सरप्राइज कर दिया. वहीं कई दर्शकों को अब बेसब्री से इंतजार है उस पल का, जब पूर्वी का किरदार आगे चलकर एक शक्तिशाली नागिन के रूप में सामने आएगा.

कैमियो रोल्स ने बढ़ाया शो का आकर्षण

‘नागिन 7’ के पहले एपिसोड में खास कैमियो रोल्स भी देखने को मिले, जिन्होंने शो की शुरुआत को और दमदार बना दिया. ईशा सिंह की एंट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा. कम स्क्रीन टाइम के बावजूद उनकी ग्लैमरस मौजूदगी और आत्मविश्वास से भरी परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज बना दिया है.

इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश के कैमियो ने भी फैंस को खासा खुश कर दिया. पहले सीजन में लीड नागिन के तौर पर नजर आ चुकी तेजस्वी को एक बार फिर उसी अवतार में देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव रहा. फैंस का कहना है कि उनकी स्क्रीन प्रेजेंस अब भी उतनी ही प्रभावशाली है और उन्हें फिर से नागिन के रूप में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं.

करण कुंद्रा की एंट्री भी चर्चा में

पहले एपिसोड में करण कुंद्रा भी नजर आए, जहां उन्होंने प्रोफेसर का किरदार निभाया है. उनकी भूमिका को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. दर्शक यह जानने को उत्सुक हैं कि आगे की कहानी में उनका किरदार किस मोड़ पर जाता है और नागिन की दुनिया से उनका क्या कनेक्शन होगा.

‘नागिन 7’ की दमदार स्टारकास्ट

एकता कपूर के इस सुपरनैचुरल शो में इस बार कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आ रहे हैं. प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल लीड रोल में हैं. इनके अलावा ईशा सिंह, करण कुंद्रा, बीना बनर्जी और रूही चतुर्वेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

कुल मिलाकर, ‘नागिन 7’ ने अपनी शुरुआत मजबूत अंदाज में की है. कहानी, स्टारकास्ट और फैंस के पॉजिटिव रिएक्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले एपिसोड्स में शो और भी दिलचस्प मोड़ लेने वाला है.

ये भी पढ़ें- तीसरा विश्व युद्ध, पुतिन के शासन का अंत... साल 2026 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां जानकर खाएंगे खौफ