PM Mudra Yojana: आजकल कई लोग अपने खुद के व्यवसाय की शुरुआत करने का सपना देखते हैं, लेकिन अक्सर पूंजी की कमी उनके रास्ते में बड़ी बाधा बन जाती है. कई बेहतरीन आइडियाज केवल इस वजह से अधूरे रह जाते हैं कि शुरुआती निवेश जुटाना मुश्किल होता है. इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत की है, ताकि छोटे व्यवसायी, स्टार्टअप और स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को वित्तीय मदद मिल सके.
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है?
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का मकसद छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप्स को बिना बड़ी गारंटी के लोन प्रदान करना है. इस योजना के तहत आप अपने व्यवसाय को शुरू करने या बढ़ाने के लिए आसानी से बैंक से कर्ज ले सकते हैं. यह योजना उन लोगों के लिए बेहद मददगार है, जो छोटे स्तर पर व्यवसाय करना चाहते हैं लेकिन पूंजी की कमी के कारण अपने सपनों को अधूरा छोड़ देते हैं.
पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन की राशि
मुद्रा योजना के तहत लोन तीन कैटेगरीज में बांटा गया है: शिशु, किशोर और तरुण. शिशु कैटेगरी में 5,000 रुपये तक, किशोर कैटेगरी में 5 लाख रुपये तक और तरुण कैटेगरी में 10 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है. यह लोन बैंक, NBFC या माइक्रोफाइनेंस संस्थानों के माध्यम से उपलब्ध है.
इस योजना की खास बात यह है कि लोन के लिए किसी तरह की गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होती और ब्याज दरें भी सामान्य स्तर की रहती हैं. इस लोन का इस्तेमाल आप दुकान खोलने, सर्विस बिजनेस शुरू करने या छोटे स्तर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए कर सकते हैं. साथ ही, अगर तरुण कैटेगरी में लोन चुका दिया जाए, तो अगली बार तरुण प्लस कैटेगरी के तहत 20 लाख रुपये तक का लोन भी लिया जा सकता है.
पीएम मुद्रा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
मुद्रा योजना में आवेदन करना अब पहले से आसान है. इसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक शाखा या ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते हैं. आवेदन फॉर्म में आपको अपने व्यवसाय की जानकारी, अनुमानित लागत और आवश्यक राशि का विवरण देना होता है. साथ ही, पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज जमा करने होते हैं. आवेदन की जांच के बाद बैंक द्वारा लोन स्वीकृत कर दिया जाता है और राशि सीधे आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है. कई बैंक अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन भी पूरी कर रहे हैं, जिससे समय की बचत होती है.
ये भी पढ़ें: PM Ujjwala Yojana: इन लोगों को मिल रहा फ्री LPG सिलेंडर, कैसे उठाएं इस योजना का फायदा? जानें सबकुछ