म्यांमार में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 रही तीव्रता, घर छोड़कर भागे लोग

म्यांमार में एक बार फिर धरती कांप उठी. शनिवार रात 9 बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप ने लोगों को एक बार फिर दहशत में डाल दिया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है. भूकंप का केंद्र क्यौकसे क्षेत्र के पास रहा, जहां कंपन का असर सबसे अधिक महसूस किया गया.

Strong earthquake strikes Myanmar magnitude 5.4 on Richter scale
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Pixabay

म्यांमार में एक बार फिर धरती कांप उठी. शनिवार रात 9 बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप ने लोगों को एक बार फिर दहशत में डाल दिया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है. भूकंप का केंद्र क्यौकसे क्षेत्र के पास रहा, जहां कंपन का असर सबसे अधिक महसूस किया गया. जैसे ही झटके महसूस हुए, लोग घरों से बाहर निकलकर खुले और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे.

हालांकि राहत की बात यह है कि इस बार किसी तरह की जानमाल की हानि की कोई पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन बीते महीने आए विनाशकारी भूकंप की यादें अब भी ताज़ा हैं, जिसने देश के कई हिस्सों में तबाही मचाई थी.

यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) ने इस ताज़ा भूगर्भीय गतिविधि की पुष्टि की है. इसके साथ ही डिजास्टर सपोर्ट सिस्टम (DSS) ने लोगों को सतर्क रहने और आपात स्थिति में पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह जारी की है.