सिगरेट या तंबाकू... कौन पहले लेगा जान? सच जान हो जाएंगे हैरान, स्टडी में बड़ा खुलासा

Smokeless Tobacco Fuels Cancer Risk: जब सेहत की बात आती है तो आमतौर पर लोग सिगरेट को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं. लेकिन ताजा शोध ने यह खुलासा किया है कि सिगरेट के मुकाबले तंबाकू हमारे स्वास्थ्य को कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाता है.

Study reveals tobacco is more harmful than cigarettes for cancer risk
Image Source: Internet

Smokeless Tobacco Fuels Cancer Risk: जब सेहत की बात आती है तो आमतौर पर लोग सिगरेट को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं. लेकिन ताजा शोध ने यह खुलासा किया है कि सिगरेट के मुकाबले तंबाकू हमारे स्वास्थ्य को कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. तंबाकू सीधे मुंह की कोशिकाओं को प्रभावित करता है, जिससे घाव बनते हैं जो धीरे-धीरे कैंसर में बदल सकते हैं. यह रिपोर्ट तंबाकू सेवन करने वालों के लिए एक गंभीर चेतावनी है.

स्टडी में क्या हुआ खुलासा?

एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया है कि मुंह और गले के कैंसर के मामलों में तंबाकू का सेवन सबसे बड़ा कारण है. तंबाकू में मौजूद नाइट्रोसामाइंस (TSNAs) और पॉलीसायक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) सीधे डीएनए को नुकसान पहुंचाते हैं और स्वस्थ कोशिकाओं को खत्म कर कैंसर कोशिकाओं को बढ़ावा देते हैं. वहीं, सिगरेट में निकोटिन और टार फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन इसका धुंआ शरीर के सीधे संपर्क में नहीं आता, इसलिए यह तंबाकू की तुलना में कम खतरनाक माना जाता है.

तंबाकू की आदत कैसे बनती है?

आजकल युवा वर्ग में तंबाकू और गुटका जैसे नशीले पदार्थों का चलन तेजी से बढ़ा है. तनाव, डिप्रेशन और पेयर प्रेशर के चलते कई लोग इनका सेवन शुरू करते हैं, जो धीरे-धीरे उनकी आदत बन जाती है. लगातार तंबाकू चबाने से मुंह में जख्म, दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी होती है, जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकती है.

तंबाकू से जुड़ी बीमारी का इलाज और सावधानियां

कैंसर का इलाज मुश्किल और महंगा होता है, खासकर तब जब बीमारी आखिरी चरण में पहुंच जाती है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर तंबाकू जैसी आदत को समय रहते छोड़ा जाए, तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है. इसके लिए जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है. सरकार और गैर-सरकारी संगठन (NGO) भी लोगों को इस खतरे से अवगत कराने के लिए अभियान चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Gold Price: सोना छू रहा आसमान! पिछले तीन-चार साल में क्यों बढ़ गईं गोल्ड की कीमतें? जानिए वजह